कटेया में युवक की हत्या व आत्महत्या की गुत्थी को सुलझाने में खुद उलझी पुलिस, कटेया की पुलिस प्रेम प्रसंग के कोण से जांच को बढ़ा रही आगे

स्थानीय थाने के समोगर गांव के समीप नहर के पास एक पेड़ से यूपी के युवक का शव बरामद होने का मामला अब पुलिस के लिए गंभीर चुनौती बन गया है.

कटेया. स्थानीय थाने के समोगर गांव के समीप नहर के पास एक पेड़ से यूपी के युवक का शव बरामद होने का मामला अब पुलिस के लिए गंभीर चुनौती बन गया है. हत्या और आत्महत्या के बीच उलझी गुत्थी को सुलझाने में पुलिस खुद भी उलझी नजर आ रही है. सवाल उठ रहे हैं कि अगर यह आत्महत्या है, तो बिट्टू अपने घर से करीब 30 किलोमीटर दूर वीरान इलाके में क्यों गया? और अगर हत्या हुई है, तो अपराधियों ने उसे यहां तक कैसे लाकर शव को पेड़ से लटका दिया? पुलिस की शुरुआती जांच में संकेत मिल रहे हैं कि बिट्टू बांसफोर की कहीं और हत्या कर शव को यहां लटकाया गया था. घटनास्थल से एक मोबाइल फोन और कुछ आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई है, जिससे प्रेम प्रसंग के कोण से जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है. स्थानीय लोग मांग कर रहे हैं कि जल्द से जल्द सच्चाई सामने लायी जाये. उल्लेखनीय है कि शनिवार की सुबह थाना क्षेत्र के समोगर गांव के करीब नहर साइफन बारह बोगिया के पास एक पेड़ से लटका हुआ युवक का शव देखा गया था. ग्रामीणों ने इसकी सूचना कटेया पुलिस को दी. पुलिस सूचना पाकर मौके पर पहुंची और शव की शिनाख्त के बाद पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गोपालगंज भेज दिया. शव की पहचान उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के कारखाना रामपुर थाना क्षेत्र के महुआबारी गांव निवासी श्याम सुंदर बांसफोर के 22 वर्षीय पुत्र बिट्टू बांसफोर के रूप में की गयी थी. जांच में जुटी कटेया पुलिस का कहना है कि हर पहलू पर बारीकी से जांच की जा रही है और दोषियों को बख्शा नहीं जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >