फुलवरिया में घटिया ईंट से बन रहा खेल मैदान, ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन, पीटीए व पीआरएस ने घटिया ईंट को वापस करने को दी हिदायत

प्रखंड के जनता बाजार स्थित सहयोगी उच्च विद्यालय सह इंटर कॉलेज में निर्माणाधीन खेल मैदान में घटिया ईंटों के इस्तेमाल को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश फूट पड़ा.

फुलवरिया. प्रखंड के जनता बाजार स्थित सहयोगी उच्च विद्यालय सह इंटर कॉलेज में निर्माणाधीन खेल मैदान में घटिया ईंटों के इस्तेमाल को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश फूट पड़ा. बुधवार को प्रखंड राजद अध्यक्ष प्रो. अली अकबर अंसारी के नेतृत्व में दर्जनों ग्रामीणों ने निर्माण स्थल पर पहुंचकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया. ग्रामीणों का आरोप है कि खेल मैदान के निर्माण में इस्तेमाल की जा रही ईंटें बेहद घटिया गुणवत्ता की हैं. इससे यह स्पष्ट होता है कि निर्माण कार्य में अनियमितता बरती जा रही है. प्रदर्शन की सूचना मिलते ही फुलवरिया मनरेगा विभाग के पीटीए रजनीश कुमार एवं पीआरएस शशिरंजन कुमार मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया. अधिकारियों ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि घटिया ईंटों से किसी भी सूरत में कार्य नहीं कराया जायेगा. उन्होंने बताया कि संबंधित मुखिया अशोक साह को निर्देश दिया गया है कि वह उक्त ईंटों को वापस कर बेहतर गुणवत्ता वाली ईंटों की आपूर्ति सुनिश्चित करें. ग्रामीणों के अनुसार खेल मैदान गांव के युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण संसाधन है, जिससे उनकी खेल प्रतिभा को निखारा जा सकता है. यदि इसमें घटिया सामग्री का प्रयोग हुआ तो इसका लाभ लंबे समय तक नहीं मिलेगा. प्रदर्शन में शामिल वार्ड सदस्य नरेंद्र मांझी, ग्रामीण इब्राहिम मियां, शहाबुद्दीन मियां, मुश्ताक अली, आदम अली आदि ने बताया कि निर्माण कार्य में पारदर्शिता नहीं बरती जा रही है और जानबूझकर घटिया ईंट मंगवायी गयी है. अधिकारियों के आश्वासन के बाद ग्रामीणों का गुस्सा शांत हुआ लेकिन उन्होंने चेतावनी दी कि यदि निर्माण कार्य में गुणवत्ता से समझौता किया गया, तो वे बड़ा आंदोलन करेंगे. मौके पर पुलिस बल भी तैनात रहा ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanjay kumar abhay

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >