गोपालगंज के फुलवरिया में पूर्व विवाद को लेकर चाकूबाजी, तीन लोग घायल

कोयलादेवा गांव में गुरुवार शाम पुराने विवाद के कारण दो पक्षों में हिंसक झड़प हुई. इस दौरान चाकूबाजी की घटना में तीन लोग घायल हो गए. घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है और पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Siwan News: फुलवरिया थाना क्षेत्र के कोयलादेवा गांव में गुरुवार की शाम पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई. विवाद के दौरान चाकूबाजी की घटना में अमन कुमार, भाला प्रसाद समेत तीन लोग घायल हो गए. सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है.

कहासुनी के बाद बढ़ा विवाद

जानकारी के अनुसार गुरुवार की शाम करीब साढ़े सात बजे पूर्व के विवाद को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हुई. देखते ही देखते मामला मारपीट में बदल गया. आरोप है कि एक पक्ष के लोगों ने भाला प्रसाद पर बांस से हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गए.

चाकू से हमला, तीन लोग घायल

मारपीट के दौरान आक्रोशित होकर भाला प्रसाद ने चाकू से हमला कर दिया. इस घटना में अमन कुमार सहित तीन लोग घायल हो गए. चाकूबाजी की घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई. स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है.

पुलिस जांच में जुटी, गांव में तनाव

घटना की सूचना मिलते ही फुलवरिया थाना पुलिस मौके के लिए रवाना हो गई. पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है. अधिकारियों के अनुसार घायलों के बयान और प्राप्त आवेदन के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. घटना के बाद गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanjay Kumar Abhay

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >