गोपालगंज: NEET में मनीष कुमार की शानदार सफलता, हासिल की 582वीं रैंक; गांव में हुआ सम्मान

फुलवरिया के मनीष कुमार ने नीट परीक्षा में शानदार सफलता हासिल की है। पूर्व विधायक ने उन्हें सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Gopalganj News: स्थानीय प्रखंड क्षेत्र के श्रीपुर रकवा खाप गांव निवासी मनीष कुमार ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) में शानदार सफलता हासिल कर पूरे जिले का मान बढ़ाया है. मनीष ने इस कठिन परीक्षा में 582वीं रैंक प्राप्त की है. उनकी इस उपलब्धि पर शुक्रवार को पैतृक आवास पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने उन्हें सम्मानित कर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं.

सीमित संसाधनों में तैयारी कर हासिल की सफलता

साधारण किसान संवरुलाल चौहान और मंजू देवी के पुत्र मनीष कुमार ने अपनी मेहनत और दृढ़ इच्छाशक्ति के बल पर यह मुकाम हासिल किया है. शुरुआती असफलताओं से निराश होने के बजाय उन्होंने अपनी कमियों को पहचाना और उनमें सुधार करते हुए लगातार मेहनत जारी रखी.

कठिन परिस्थितियों के बावजूद मनीष ने पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित रखा और आखिरकार डॉक्टर बनने के अपने सपने की दिशा में बड़ी सफलता हासिल की. उनकी कामयाबी से परिवार में खुशी का माहौल है, वहीं गांव के लोग भी खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं.

पूर्व विधायक समेत जनप्रतिनिधियों ने किया सम्मानित

सम्मान समारोह में क्षेत्र के कई गणमान्य लोग शामिल हुए. पूर्व विधायक राजेश कुमार सिंह कुशवाहा, जिला पार्षद प्रतिनिधि भरत यादव और राजद प्रखंड अध्यक्ष प्रो. अली अकबर अंसारी समेत सामाजिक कार्यकर्ताओं ने मनीष कुमार को अंगवस्त्र और स्मृति-चिह्न देकर सम्मानित किया.

वक्ताओं ने कहा कि मनीष की सफलता ग्रामीण परिवेश के युवाओं के लिए प्रेरणा है. उन्होंने साबित किया है कि सीमित संसाधनों और कठिन परिस्थितियों के बावजूद दृढ़ इच्छाशक्ति, अनुशासन और निरंतर मेहनत के बल पर बड़े लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है.

ग्रामीणों ने दी उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं

सम्मान समारोह में बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे. ग्रामीणों ने मनीष की सफलता पर खुशी जताते हुए उन्हें डॉक्टर बनने के सपने को पूरा करने के लिए शुभकामनाएं दीं.

ग्रामीणों का कहना था कि मनीष की सफलता से गांव के अन्य विद्यार्थियों में भी प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर उत्साह बढ़ेगा और उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >