"दो महीने पहले ही हुई थी शादी, उजड़ गया सुहाग": फुलवरिया में भीषण सड़क हादसा, नवविवाहित युवक की मौत

फुलवरिया में सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से बाइक की जोरदार टक्कर में 25 वर्षीय युवक की मौके पर मौत हो गई. शादी के महज दो महीने पहले ही हुई थी, जिससे नवविवाहिता पत्नी का सुहाग उजड़ गया.

Newlywed Young Man's Death: फुलवरिया थाना क्षेत्र के भोरे-मीरगंज मुख्य पथ पर मुरार बत्तरहा नवसृजित प्राथमिक विद्यालय के समीप सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से बाइक की जोरदार टक्कर हो गयी. हादसे में बाइक सवार 25 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है.

मृतक की पहचान तुरकहां गांव निवासी सतनारायण चौधरी के 25 वर्षीय पुत्र हरेश यादव के रूप में हुई है. वहीं, घायल युवक की पहचान उसके पड़ोसी मंटू यादव के रूप में की गयी है.

सब्जी खरीदकर घर लौटने के दौरान हुआ हादसा

हरेश के चचेरे भाई शिक्षक लाल बच्चन यादव ने बताया कि हरेश अपने दोस्त मंटू के साथ बंशी बत्तरहा बाजार से सब्जी खरीदकर बाइक से घर लौट रहा था. इसी दौरान मुरार बत्तरहा विद्यालय के समीप सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से बाइक अनियंत्रित होकर टकरा गयी.

टक्कर इतनी जोरदार थी कि हरेश की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि मंटू गंभीर रूप से घायल हो गया.

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गोपालगंज भेज दिया. वहीं, घायल मंटू यादव को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है. हादसे के कारणों और सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से जुड़े तथ्यों की भी जानकारी जुटायी जा रही है.

दो माह पहले हुई थी शादी, उजड़ गया सुहाग

हादसे की खबर मिलते ही हरेश के घर में कोहराम मच गया. महज दो माह पहले ही उसकी शादी हुई थी. नवविवाहिता पत्नी रमिता देवी के हाथों की मेहंदी का रंग अभी फीका भी नहीं पड़ा था कि उनका सुहाग उजड़ गया.

पति का शव देखते ही रमिता बार-बार रोते हुए बेहोश हो जा रही थीं. वहीं, मां जानकी देवी और पिता सतनारायण चौधरी की सिसकियों से माहौल गमगीन हो गया.

इकलौते कमाऊ सदस्य की मौत से परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

परिजनों के अनुसार, हरेश परिवार का इकलौता कमाऊ सदस्य था. उसकी असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. मिलनसार स्वभाव के हरेश की मौत से तुरकहां गांव में मातम पसरा हुआ है.

ग्रामीणों के अनुसार, घटना के बाद कई घरों में चूल्हे तक नहीं जले. गांव में शोक का माहौल है.

जनप्रतिनिधियों ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात

घटना की जानकारी मिलने पर पूर्व विधायक राजेश सिंह कुशवाहा, उप प्रमुख वीरेंद्र पंडित और मुखिया गया सिंह सहित कई जनप्रतिनिधियों ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की और शोक संवेदना व्यक्त की.

इसे भी पढ़ें: भरत तिवारी मामले पर बोले सीएम सम्राट चौधरी, कहा- मैं किसी जाति या धर्म का विरोधी नहीं, सुशासन का समर्थक हूं


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >