कटेया के सिहाई गांव में पशु काटने पर भड़के लोग, पुलिस की तत्परता से हालात हुए शांत

पंचदेवरी. कटेया थाना क्षेत्र की सेमरिया पंचायत अंतर्गत सिहाई गांव में पशु के काटे जाने की सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गयी.

पंचदेवरी. कटेया थाना क्षेत्र की सेमरिया पंचायत अंतर्गत सिहाई गांव में पशु के काटे जाने की सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गयी. घटना की खबर आग की तरह फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गये और आक्रोश व्यक्त करने लगे. ग्रामीणों का आरोप था कि भावनाओं को ठेस पहुंचाने के उद्देश्य से पशु को काटा गया है, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया. सूचना मिलते ही कटेया थानाध्यक्ष अरुण कुमार दल-बल के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस ने हालात को संभालते हुए लोगों को शांत कराया और स्थिति को नियंत्रण में लिया. इसके बाद वन विभाग के संबंधित पदाधिकारी को मामले की जानकारी दी गयी. वन विभाग के निर्देशानुसार मौके पर मौजूद दो पशुओं के अवशेषों को विधि-सम्मत तरीके से दफनाया गया. पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए इस घटना में शामिल आरोपितों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया. आरोपितों की गिरफ्तारी के बाद ग्रामीणों का आक्रोश धीरे-धीरे शांत हुआ और गांव में पुनः सामान्य स्थिति बहाल हो सकी. थानाध्यक्ष अरुण कुमार ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कदम उठाए गए हैं. दोषियों के विरुद्ध विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है. उन्होंने ग्रामीणों से शांति बनाये रखने की अपील करते हुए कहा कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जायेगा. पुलिस पूरे मामले पर नजर बनायी हुई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MANISH RAJ

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >