गोपालगंज: पटना-थावे सवारी ट्रेन का राजापट्टी और शामकौड़िया स्टेशन पर होगा ठहराव, यात्रियों को राहत

यात्रियों की सुविधा को देखते हुए पटना-थावे सवारी ट्रेन का प्रायोगिक ठहराव अब राजापट्टी और शामकौड़िया रेलवे स्टेशन पर शुरू होगा. यह नई सुविधा 18 जुलाई से प्रभावी होगी, जिससे स्थानीय यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

Gopalganj News: यात्रियों की सुविधा को देखते हुए पटना-थावे सवारी ट्रेन का प्रायोगिक ठहराव अब राजापट्टी और शामकौड़िया रेलवे स्टेशन पर शुरू किया जाएगा. यह सुविधा 18 जुलाई से प्रभावी होगी.

इस सुविधा का शुभारंभ सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल हरी झंडी दिखाकर करेंगे. रेल विभाग ने दोनों स्टेशनों पर ट्रेन ठहराव की मंजूरी दे दी है.

दोनों स्टेशनों पर मिलेगा दो मिनट का ठहराव

मुख्य जनसंपर्क निरीक्षक वाराणसी हिमांशु राव द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, ट्रेन संख्या 55516 थावे-पटना सवारी राजापट्टी स्टेशन पर रात 9:41 बजे पहुंचेगी और 9:43 बजे रवाना होगी.

वहीं, यही ट्रेन शामकौड़िया स्टेशन पर रात 10:05 बजे पहुंचेगी और 10:07 बजे प्रस्थान करेगी.

पटना से आने वाली ट्रेन का भी होगा ठहराव

ट्रेन संख्या 55515 पटना-थावे सवारी शामकौड़िया स्टेशन पर शाम 4:46 बजे पहुंचेगी और 4:48 बजे रवाना होगी.

इसके बाद राजापट्टी स्टेशन पर शाम 5:13 बजे पहुंचेगी और 5:15 बजे प्रस्थान करेगी.

स्थानीय यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत

दोनों रेलवे स्टेशनों पर ट्रेन का ठहराव शुरू होने से आसपास के गांवों और क्षेत्रों के यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी.

यात्रियों को अब पटना और थावे के बीच आवागमन के लिए नजदीकी स्टेशन से ट्रेन पकड़ने का विकल्प मिलेगा, जिससे समय और परेशानी दोनों की बचत होगी.

इसे भी पढ़ें: बिहार में कई IAS अधिकारियों के विभाग बदले, धर्मेंद्र कुमार-दिवेश सेहरा को मिली बड़ी जिम्मेदारी, यहां देखें किसे क्या मिला



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manoranjan upadhyay

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >