गोपालगंज: पथरगामा की डाकघर रोड पर रोजाना जाम, बेतरतीब पार्किंग से राहगीरों की बढ़ी परेशानी

पथरगामा की डाकघर रोड पर वाहनों के बेतरतीब खड़े होने से हर दिन भीषण जाम लगता है. इससे आम लोगों के साथ-साथ स्कूली बच्चों और कर्मचारियों को भी परेशानी होती है. लोगों ने प्रशासन से इस पर रोक लगाने की मांग की है.

Pathargama Traffic Jam: पथरगामा के डाकघर रोड पर रोजाना वाहनों के जाम से आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. सड़क किनारे बेतरतीब तरीके से बाइक, ऑटो और अन्य वाहन खड़े किये जाने को जाम का प्रमुख कारण बताया जा रहा है.

दुर्गा मंदिर से प्रोफेसर कॉलोनी मोड़ तक वाहनों की कतार

पथरगामा मुख्य चौक स्थित दुर्गा मंदिर से प्रोफेसर कॉलोनी मोड़ तक सड़क के दोनों किनारों पर ऑटो, टोटो और बाइक खड़ी रहती हैं. इसके अलावा डाकघर रोड के दोनों तरफ दुकानों के सामने ग्राहक अपने वाहन जहां-तहां खड़े कर देते हैं.

इससे सड़क की चौड़ाई काफी कम हो जाती है और वाहनों की आवाजाही प्रभावित होती है. व्यस्त समय में सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग जाती है.

पार्किंग स्थल बन गयी सड़क

स्थानीय लोगों का कहना है कि डाकघर रोड का इस्तेमाल अब पार्किंग स्थल के रूप में होने लगा है. सड़क किनारे वाहनों के बेतरतीब खड़े रहने से पैदल चलने वालों को भी परेशानी होती है.

स्कूल जाने वाले बच्चों, कार्यालय जाने वाले कर्मचारियों और जरूरी काम से बाजार आने वाले लोगों को रोजाना जाम की समस्या से जूझना पड़ता है.

आपातकालीन सेवाओं के प्रभावित होने की चिंता

स्थानीय लोगों के अनुसार कई बार जाम इतना बढ़ जाता है कि एंबुलेंस जैसी आपातकालीन सेवाओं के वाहनों को भी रास्ता मिलने में परेशानी होती है. ऐसे में समय पर कार्रवाई नहीं होने पर समस्या और गंभीर होने की आशंका जतायी जा रही है.

प्रशासन से ठोस कार्रवाई की मांग

ग्रामीणों और दुकानदारों ने प्रशासन से डाकघर रोड पर बेतरतीब पार्किंग पर रोक लगाने की मांग की है. लोगों का कहना है कि सड़क किनारे वाहनों की पार्किंग के लिए व्यवस्था तय करने और अतिक्रमण हटाने की दिशा में ठोस कदम उठाये जाएं, ताकि रोजाना लगने वाले जाम से लोगों को राहत मिल सके.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >