गोपालगंज की कृतिका पांडेय बनीं भारत सरकार में पेटेंट अफसर, ग्रुप-ए राजपत्रित अधिकारी के रूप में चयन

Patent Officer India: गोपालगंज के पंचदेवरी प्रखंड की कृतिका पांडेय का भारत सरकार के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय में पेटेंट अफसर के पद पर चयन हुआ है. ग्रुप-ए राजपत्रित अधिकारी बनने पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है.

Patent Officer India: (अजीत कुमार द्विवेदी) गोपालगंज जिले के पंचदेवरी प्रखंड के गहनी गांव निवासी शिक्षक सतीश दुबे की भांजी कृतिका पांडेय ने अपनी प्रतिभा और कठिन परिश्रम के दम पर बड़ी उपलब्धि हासिल की है. उनका चयन भारत सरकार के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय में पेटेंट अफसर के पद पर हुआ है. इसके साथ ही वह ग्रुप-ए राजपत्रित अधिकारी बन गई हैं. उनकी इस सफलता से परिवार और पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है.

शैक्षणिक सफर रहा शानदार

कृतिका पांडेय के पिता अनिल पांडेय भारतीय रेलवे में चीफ लोको इंस्पेक्टर के पद से सेवानिवृत्त हैं, जबकि माता उषा पांडेय गृहिणी हैं.

बचपन से ही मेधावी रहीं कृतिका ने गोरखपुर से मैट्रिक और इंटरमीडिएट की शिक्षा प्राप्त की. इसके बाद फिरोज गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, रायबरेली से बीटेक तथा भारतीय अभियांत्रिकी विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (IIEST), शिबपुर से एमटेक की डिग्री हासिल की.

डीआरडीओ में भी कर चुकी हैं काम

उच्च शिक्षा के बाद कृतिका ने रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO), नई दिल्ली में जूनियर रिसर्च फेलो (JRF) के रूप में भी कार्य किया. वर्तमान में वह भारतीय इंजीनियरिंग सेवा (IES) की तैयारी कर रही थीं. इसी दौरान उनका चयन भारत सरकार के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय में पेटेंट अफसर के पद पर हो गया.

परिवार का मिला भरपूर सहयोग

कृतिका के बड़े भाई ऋषभ पांडेय हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) में अधिकारी हैं, जबकि छोटे भाई शिवांशु पांडेय बेंगलुरु में इंजीनियर के रूप में कार्यरत हैं.

अपनी सफलता पर कृतिका ने कहा कि पूर्व एसडीओ रहे उनके नाना स्व. विष्णुदेव दुबे, मामा सतीश दुबे, सुनील दुबे और पंकज दुबे से समय-समय पर मिला मार्गदर्शन और उत्साहवर्धन उनकी सफलता की बड़ी वजह रहा. उन्होंने अपनी उपलब्धि का श्रेय अपने नाना, माता-पिता, भाइयों, मामाओं और गुरुजनों को दिया.

क्षेत्र की बेटियों के लिए बनीं प्रेरणा

कृतिका पांडेय की इस उपलब्धि से पूरे पंचदेवरी और गोपालगंज जिले में खुशी का माहौल है. स्थानीय लोगों ने इसे क्षेत्र के लिए गौरव की बात बताते हुए कहा कि उनकी सफलता अन्य बेटियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगी.

इसे भी पढ़ें: गोपालगंज में फटा दूध खाने से एक ही परिवार के 10 लोग फूड पॉइजनिंग के शिकार, सदर अस्पताल में भर्ती

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vivek Ranjan

विवेक रंजन पाण्डेय पिछले आठ वर्षों से मुख्यधारा की पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टीवी मीडिया से की, जहां बिहार की राजनीति से जुड़े कई प्रमुख नेताओं और जनप्रतिनिधियों के इंटरव्यू किए. वर्तमान मुख्यमंत्री के उपमुख्यमंत्री रहते हुए उनका इंटरव्यू करने के साथ-साथ उन्होंने कई मंत्रियों के इंटरव्यू और फील्ड रिपोर्टिंग भी की है.

ज्ञान की धरती नालंदा के रहने वाले विवेक रंजन पाण्डेय वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. खबर प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और विभिन्न स्रोतों से जानकारी का सत्यापन करना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता है. बिहार की राजनीति, शिक्षा और छात्र मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा प्रशासन, अपराध, रोजगार, मौसम और स्थानीय मुद्दों पर भी वह लगातार खबरें तैयार करते हैं.

विवेक रंजन पाण्डेय SEO फ्रेंडली डिजिटल खबरें लिखने में भी दक्ष हैं. वह डिजिटल प्लेटफॉर्म की जरूरतों के अनुसार खबरों को तैयार करते हैं और सटीक हेडलाइन, जरूरी कीवर्ड, तथ्यपरक जानकारी तथा पाठकों की रुचि का विशेष ध्यान रखते हैं.

उन्होंने आर्यभट्ट नॉलेज यूनिवर्सिटी, पटना से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >