टाटानगर-थावे एक्सप्रेस में यात्रियों को मिलेंगी अधिक सुरक्षित और आधुनिक सुविधाएं

थावे. रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 18181/18182 टाटानगर-थावे-टाटानगर एक्सप्रेस को अब पारंपरिक आइसीएफ रेक की जगह आधुनिक एलएचबी रेक से चलाने का निर्णय लिया है.

थावे. रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 18181/18182 टाटानगर-थावे-टाटानगर एक्सप्रेस को अब पारंपरिक आइसीएफ रेक की जगह आधुनिक एलएचबी रेक से चलाने का निर्णय लिया है. एलएचबी कोच अधिक सुरक्षित, आरामदायक और आधुनिक माने जाते हैं. इनमें स्टेनलेस स्टील बॉडी, एंटी-टेलीस्कोपिक डिजाइन, डिस्क ब्रेक, बेहतर सस्पेंशन, बायो-टॉयलेट और मोबाइल चार्जिंग प्वाइंट जैसी सुविधाएं उपलब्ध होती हैं. रेलवे के अनुसार एलएचबी रेक से ट्रेन का संचालन होने से यात्रियों को बेहतर यात्रा का अनुभव मिलेगा, साथ ही रखरखाव की लागत भी कम होगी. जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार के अनुसार संशोधित रेक संरचना के तहत 27 मार्च को टाटानगर से चलने वाली 18181 टाटानगर-थावे एक्सप्रेस तथा 29 मार्च को थावे से चलने वाली 18182 थावे-टाटानगर एक्सप्रेस में कुल 22 कोच लगाये जाएंगे. इनमें जनरेटर सह लगेज यान, सामान्य, शयनयान और वातानुकूलित श्रेणी के कोच शामिल रहेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AWEDHESH KUMAR RAJA

AWEDHESH KUMAR RAJA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >