'घर-बार छूटा, अपने खोए...' गोपालगंज में जब याद आया विभाजन का खौफनाक दर्द, तो मंच से क्या बोले कृषि मंत्री?

गोपालगंज में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में देश के बँटवारे के दर्द और विस्थापितों के संघर्ष को याद किया गया. कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने इतिहास से सीख लेकर सामाजिक समरसता मजबूत करने पर बल दिया.

Gopalganj News: विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर गोपालगंज जिला परिषद सभागार में श्रद्धांजलि एवं स्मृति कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में देश के विभाजन के दौरान विस्थापित हुए लोगों की पीड़ा, संघर्ष और बलिदान को स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई. विभाजन की त्रासदी देश के इतिहास का एक ऐसा अध्याय है, जिसे आने वाली पीढ़ियों को जानना और समझना आवश्यक है.

इतिहास से सीख लेकर सामाजिक समरसता मजबूत करना जरूरी: कृषि मंत्री

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बिहार सरकार के कृषि मंत्री एवं गोपालगंज के प्रभारी मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस हमें उन लाखों परिवारों की पीड़ा और संघर्ष को याद करने का अवसर देता है, जिन्होंने देश के विभाजन के समय अपना घर-बार, संपत्ति और अपनों को खोया. उन्होंने कहा कि इतिहास से सीख लेकर राष्ट्र की एकता, अखंडता और सामाजिक समरसता को और मजबूत करना हम सभी की जिम्मेदारी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आज विकास और राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है.

उनके त्याग और संघर्ष को कभी भुलाया नहीं जा सकता: जनमेजय सिंह

वहीं भाजपा प्रदेश मंत्री एवं गोपालगंज के प्रभारी जनमेजय सिंह ने कहा कि विभाजन केवल देश की सीमाओं का बंटवारा नहीं था, बल्कि यह करोड़ों लोगों के जीवन को प्रभावित करने वाली भयावह त्रासदी थी. उन्होंने कहा कि विभाजन के दौरान जिन लोगों ने अमानवीय परिस्थितियों का सामना किया, उनके त्याग और संघर्ष को कभी भुलाया नहीं जा सकता.

देश की एकता और अखंडता सर्वोपरि: जिलाध्यक्ष

भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप कुमार गिरि ने कहा कि विभाजन की त्रासदी हमें यह संदेश देती है कि देश की एकता और अखंडता सर्वोपरि है. उन्होंने कहा कि भारत की सांस्कृतिक एकता और सामाजिक समरसता को मजबूत करने के लिए प्रत्येक नागरिक को अपनी भूमिका निभानी चाहिए.

कार्यक्रम का शुभारंभ करते कृषि मंत्री व अन्य | Prabhat Khabar Network

वहीं विधान पार्षद राजीव कुमार ने कहा कि विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस इतिहास को याद करने के साथ-साथ वर्तमान और भविष्य के लिए सीख लेने का अवसर है. उन्होंने कहा कि हमें ऐसी परिस्थितियों से सबक लेते हुए समाज में भाईचारा, सौहार्द और आपसी विश्वास को मजबूत करना चाहिए. देश की एकता और अखंडता की रक्षा करना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है. कार्यक्रम के दौरान विभाजन की त्रासदी में जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा उनके परिवारों के संघर्ष और त्याग को नमन किया गया.

कार्यक्रम में इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति

कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश मंत्री जनमेजय सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष हरिनारायण सिंह, विनोद सिंह, जिला परिषद अध्यक्ष अमित कुमार उर्फ अंकु राय, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य उमेश प्रधान, शिवकुमार उपाध्याय, मार्कण्डेय राय शर्मा, अमरेश राय, रवि प्रकाश मणि त्रिपाठी, भाजपा मीडिया प्रभारी रितेश सिंह, राजू चौबे, पिंटू लाल श्रीवास्तव, अनिकेत सिंह, प्रकाश लाल श्रीवास्तव, दिनेश सिंह, दीपक दीपू, प्रदीप सिंह, राजू सिंह, अरविंद महतो, अनुज सिंह, चंद्रेश सिंह, चंद्रमोहन पांडेय, मनीष गुप्ता, राजेश साहनी, आदित्य सिन्हा, अवधेश श्रीवास्तव, शेरशाह, अजय सिंह, पिंकू श्रीवास्तव, जयहिंद साह, दीपक कुमार, कृष्णा यादव, आलोक सिंह, राहुल राणा प्रताप, फरहान अख्तर, अजीत सिंह, प्रकाश सिंह, चितलाल प्रसाद, आशु मिश्रा आदि भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

Also Read: आंगनबाड़ी केंद्र में 32 बच्चे नामांकित, पहुंचे सिर्फ 11; चार ही पोशाक में मिले, अंडा दिवस पर भी नहीं मिला अंडा


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By संजय कुमार अभय

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >