Gopalganj News: पंचदेवरी प्रखंड संसाधन केंद्र पंचदेवरी में सोमवार को एक दिवसीय प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग (पीबीएल) कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला का उद्देश्य शिक्षकों को नवाचार आधारित शिक्षण पद्धति से जोड़ना तथा विद्यालयों में विज्ञान एवं गणित विषयों से जुड़ी गतिविधियों को प्रभावी तरीके से संचालित करने के लिए प्रशिक्षित करना था.
कार्यशाला में जिला तकनीकी टीम के प्रशिक्षक राकेश भारती, श्वेता गुप्ता और अभिषेक कुमार ने शिक्षकों को प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग की अवधारणा, इसके व्यावहारिक उपयोग और विद्यार्थियों में रचनात्मक एवं विश्लेषणात्मक सोच विकसित करने के तरीकों की जानकारी दी.
एआइ और डिजिटल संसाधनों के उपयोग पर दिया जोर
पीरामल फाउंडेशन के प्रशिक्षक गौतम कुमार चौबे एवं अंशिका कुमारी मिश्रा ने शिक्षकों को कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआइ) के शैक्षणिक उपयोग, डिजिटल संसाधनों और आधुनिक शिक्षण तकनीकों के बारे में विस्तार से बताया.
प्रशिक्षकों ने कहा कि बदलते शैक्षणिक परिवेश में तकनीक आधारित शिक्षण विद्यार्थियों की सीखने की क्षमता को बेहतर बनाता है और उन्हें नए प्रयोगों के लिए प्रेरित करता है.
विज्ञान गतिविधियों में छात्रों की भागीदारी बढ़ाने पर चर्चा
कार्यशाला के दौरान इंस्पायर अवार्ड-मानक योजना, बाल वैज्ञानिक प्रतियोगिता, राष्ट्रीय विज्ञान दिवस, जिला स्तरीय विज्ञान एवं गणित प्रदर्शनी, इको क्लब और मीना मंच के उद्देश्यों एवं संचालन प्रक्रिया पर भी चर्चा की गई.
प्रशिक्षकों ने कहा कि इन गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, नवाचार की भावना और नेतृत्व क्षमता का विकास होता है. शिक्षकों को इन कार्यक्रमों में अधिक से अधिक विद्यार्थियों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित किया गया.
कई शिक्षक रहे मौजूद
कार्यशाला में डीडीओ वीरेंद्र सिंह, जनार्दन ओझा, सुनील कुमार शर्मा, प्रमोद कुमार सिंह, घनश्याम प्रसाद, रज्जाक अंसारी, जितेंद्र प्रसाद, शंभूनाथ राय, हर्षित राय, संतोष चौरसिया, जाकिर हुसैन, विनोद मिश्रा, जवाहरलाल सिंह, नरेंद्र पांडेय, महर्षि त्रिपाठी, मृत्युंजय कुमार, धनराज सिंह, अमित कुमार, नीरज भारती सहित कई शिक्षक एवं कर्मी उपस्थित रहे.
इसे भी पढ़ें: सम्राट चौधरी ने प्रशांत किशोर को दी जीत की बधाई, 1995 के बाद पहली बार बांकीपुर में हारी बीजेपी
