गोपालगंज के मांझा में आज पंचायत समिति की बैठक, विकास योजनाओं और विभागीय कार्यों की होगी समीक्षा

गोपालगंज के मांझा प्रखंड मुख्यालय में आज पंचायत समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी. यह बैठक नवपदस्थापित बीडीओ वैभव शुक्ला के नेतृत्व में होगी, जिसमें विभिन्न विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति पर विस्तृत चर्चा की जाएगी.

Gopalganj Panchayat Meeting: मांझा प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में गुरुवार को पंचायत समिति (पंस) की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी. बैठक को लेकर प्रखंड प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं. नवपदस्थापित बीडीओ वैभव शुक्ला के पदभार ग्रहण करने के बाद यह उनके नेतृत्व में आयोजित होने वाली पहली पंचायत समिति बैठक होगी. इसे लेकर जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है.

सांसद, विधायक समेत जनप्रतिनिधि और अधिकारी रहेंगे मौजूद

बीडीओ वैभव शुक्ला ने बताया कि बैठक में स्थानीय सांसद, क्षेत्रीय विधायक, प्रखंड प्रमुख, उपप्रमुख, जिला परिषद सदस्य तथा सभी पंचायत समिति सदस्यों को आमंत्रित किया गया है. इसके अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारियों को अपने-अपने विभाग की अद्यतन प्रगति रिपोर्ट के साथ निर्धारित समय पर उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया है.

कई विभागों के कार्यों की होगी विस्तृत समीक्षा

बैठक में अंचल कार्यालय, पंचायती राज विभाग, बाल विकास परियोजना (आईसीडीएस), स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, पशुपालन, सहकारिता सहित अन्य विभागों के कार्यों की समीक्षा की जाएगी. साथ ही केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति पर भी विस्तार से चर्चा होगी.

लंबित योजनाओं और नए प्रस्तावों पर होगा विचार

बैठक के दौरान लंबित विकास कार्यों की समीक्षा, नए विकास प्रस्तावों के अनुमोदन तथा पंचायत स्तर की विभिन्न समस्याओं पर विचार-विमर्श किया जाएगा. संबंधित विभागों से योजनाओं के क्रियान्वयन की अद्यतन स्थिति भी प्रस्तुत करने को कहा गया है.

विकास कार्यों में तेजी लाने पर रहेगा जोर

प्रशासन का कहना है कि बैठक में लिए गए निर्णयों के आधार पर विकास कार्यों में तेजी लाने, विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं के शीघ्र समाधान के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएंगे. बैठक को सफल बनाने के लिए सभी जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों की समय पर उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं.

Also Read: बांकीपुर जीतने के बाद क्या करेंगे प्रशांत किशोर, जानिए जन सुराज का अगला प्लान


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By कुमार अखिल

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >