गोपालगंज : मीरगंज में बेटे पर हमला, बचाने पहुंची मां से भी मारपीट, मंगलसूत्र छीनने का आरोप

Meerganj Mother and Son Assaulted : गोपालगंज के मीरगंज में आर्केस्ट्रा संचालक पर मां-बेटे से बर्बर मारपीट का आरोप लगा है. युवक को फोन कर बुलाकर पीटने के बाद बचाने आई मां से भी मारपीट कर उसका मंगलसूत्र छीन लिया गया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Meerganj Mother and Son Assaulted : गोपालगंज के मीरगंज थाना क्षेत्र के कुसौंधी गांव में मां-बेटे से मारपीट और महिला का सोने का मंगलसूत्र छीनने का मामला सामने आया है. पीड़िता मुन्नी देवी ने राज म्यूजिकल आर्केस्ट्रा के संचालक उत्तम लाल समेत अन्य के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है. पुलिस ने कांड संख्या 459/26 दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

फोन कर युवक को बुलाने के बाद हमले का आरोप

दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, 14 अगस्त की रात करीब 10 बजे राज म्यूजिकल आर्केस्ट्रा के संचालक उत्तम लाल ने पीड़िता के पुत्र रंजन कुमार को फोन कर सुरेश तिवारी के मकान के पास बुलाया था. आरोप है कि रंजन के वहां पहुंचते ही पहले से मौजूद उत्तम लाल ने उस पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया.

बेटे की चीख सुनकर पहुंची मां से भी मारपीट

प्राथमिकी के मुताबिक, बेटे की चीख-पुकार सुनकर मुन्नी देवी मौके पर पहुंचीं और उसे बचाने का प्रयास किया. आरोप है कि इसी दौरान अनिल साह ने महिला के साथ भी मारपीट की. पीड़िता का आरोप है कि उसे जमीन पर पटककर पीटा गया.

मंगलसूत्र छीनने और कमरे में बंद करने का आरोप

मुन्नी देवी ने प्राथमिकी में आरोप लगाया है कि मारपीट के दौरान अनिल साह ने उनके गले से करीब 50 हजार रुपये मूल्य का सोने का मंगलसूत्र छीन लिया. आरोपियों ने महिला को कमरे में बंद करने का प्रयास भी किया. इसी दौरान धक्का-मुक्की में एक आरोपी के गिर जाने के बाद मां-बेटे किसी तरह वहां से निकलकर अपनी जान बचाने में सफल रहे.

घायलों का कराया गया इलाज

घटना के बाद मां-बेटे का इलाज स्थानीय अस्पताल में कराया गया. पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपित पक्ष की ओर से पहले भी उसके बेटे के साथ मारपीट की जा चुकी है. हालांकि, इन आरोपों की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी.

पुलिस ने दर्ज किया मामला, जांच शुरू

मामले को लेकर मीरगंज थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है. पुलिस ने कांड संख्या 459/26 दर्ज कर जांच की जिम्मेदारी एएसआई बच्चनधारी राय को सौंपी है. पुलिस घटना से जुड़े आरोपों और उपलब्ध साक्ष्यों की जांच कर रही है.

Also Read : गोपालगंज : मीरगंज में रास्ते को लेकर विवाद, महिला के सिर पर दाब से वार का आरोप

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By संजय कुमार अभय

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >