उचकागांव में नल-जल योजना के मोटर रूम से हटाया गया कब्जा

उचकागांव. स्थानीय प्रखंड की बलेसरा पंचायत अंतर्गत जहरुले हाता गांव में मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के तहत स्थापित नल-जल योजना के पानी टंकी स्थित मोटर रूम से अवैध कब्जा हटाकर उसे खाली करा दिया गया.

उचकागांव. स्थानीय प्रखंड की बलेसरा पंचायत अंतर्गत जहरुले हाता गांव में मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के तहत स्थापित नल-जल योजना के पानी टंकी स्थित मोटर रूम से अवैध कब्जा हटाकर उसे खाली करा दिया गया. यह कार्रवाई लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, हथुआ के आदेश पर की गयी. बताया जाता है कि जहरुले हाता गांव में सात निश्चय योजना के तहत नल-जल योजना के लिए पानी टंकी और मोटर रूम का निर्माण कराया गया था. प्रारंभ में कुछ दिनों तक योजना से गांव में पानी की आपूर्ति हुई, लेकिन बाद में गांव के ही कुछ लोगों द्वारा मोटर रूम में ताला बंद कर दिया गया. इसके कारण कई महीनों से नल-जल योजना पूरी तरह से बंद पड़ी थी और ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था. मामले को लेकर पंचायत के मुखिया मो. असलम ने लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, हथुआ के न्यायालय में शिकायत दर्ज करायी. दोनों पक्षों को सुनने के बाद पदाधिकारी ने योजना को सुचारु रूप से चलाने के लिए मोटर रूम का ताला तोड़कर अवैध कब्जा हटाने का आदेश दिया. आदेश के अनुपालन में उचकागांव के सीओ विकेश कुमार, बीडीओ कुमार प्रशांत, थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार, सब इंस्पेक्टर रिंकी कुमारी, जीतेश गौरांग, राकेश राय के साथ बिहार सैन्य पुलिस और दंगा नियंत्रण बल की मौजूदगी में मौके पर पहुंचकर ताला हटाया गया. इस दौरान कुछ लोगों द्वारा विरोध भी किया गया, लेकिन प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रित रखा. सीओ ने बताया कि लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी के आदेश के तहत कार्रवाई की गयी है. फिलहाल स्थिति सामान्य है और जल्द ही नल-जल योजना से गांव में पुनः पानी की आपूर्ति शुरू कर दी जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Awedhesh kumar raja

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >