NTA Updates: यूजीसी-नेट जून 2026 आवेदन की तिथि बढ़ी

NTA Updates: यूजीसी-नेट जून 2026 आवेदन की तिथि बढ़ी, अब 23 मई सुबह 10 बजे तक भरें फॉर्म, जेआरएफ, असिस्टेंट प्रोफेसर और पीएचडी प्रवेश का अंतिम मौका

NTA Updates: (विकास दुबे) National Testing Agency द्वारा आयोजित यूजीसी-नेट जून 2026 परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को बड़ी राहत मिली है. अभ्यर्थियों की मांग पर आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है. पहले आवेदन की अंतिम तिथि 20 मई निर्धारित थी, लेकिन अब छात्र-छात्राएं 23 मई 2026 की सुबह 10 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे.

उच्च शिक्षा और शोध के क्षेत्र में करियर बनाने का सपना देख रहे गोपालगंज सहित राज्यभर के हजारों युवाओं के लिए यह महत्वपूर्ण अवसर है. यूजीसी-नेट परीक्षा जूनियर रिसर्च फेलोशिप (जेआरएफ), विश्वविद्यालयों एवं कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर नियुक्ति तथा पीएचडी प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है. ऐसे में जिन अभ्यर्थियों का आवेदन अब तक नहीं हो पाया है, उनके लिए यह अंतिम मौका माना जा रहा है.


23 मई रात 11:50 बजे तक जमा होगा परीक्षा शुल्क

एनटीए द्वारा जारी सूचना के अनुसार आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि भी बढ़ाकर 23 मई 2026 की रात 11:50 बजे तक कर दी गई है। वहीं आवेदन पत्र में सुधार के लिए करेक्शन विंडो 25 मई से 27 मई तक खुली रहेगी। निर्धारित समय के दौरान अभ्यर्थी अपने आवेदन पत्र में आवश्यक सुधार कर सकेंगे.

आवेदन शुल्क इस प्रकार निर्धारित

  • सामान्य वर्ग : 1150 रुपये
  • ईडब्ल्यूएस / ओबीसी वर्ग : 600 रुपये
  • एससी / एसटी / दिव्यांग / थर्ड जेंडर : 325 रुपये

22 से 30 जून के बीच होगी कंप्यूटर आधारित परीक्षा

यूजीसी-नेट जून 2026 परीक्षा 22 जून से 30 जून 2026 के बीच देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में आयोजित की जाएगी। इस बार परीक्षा 85 विषयों में आयोजित होगी। परीक्षा केंद्र, परीक्षा तिथि और शिफ्ट संबंधी जानकारी अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड के माध्यम से उपलब्ध कराई जाएगी.


एक से अधिक आवेदन करने पर अभ्यर्थिता होगी रद्द

एनटीए ने स्पष्ट किया है कि आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे और एक अभ्यर्थी केवल एक ही आवेदन पत्र भर सकता है। यदि कोई अभ्यर्थी एक से अधिक आवेदन करता है तो उसकी अभ्यर्थिता रद्द कर दी जाएगी.

अभ्यर्थियों को आवेदन करते समय सही मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी दर्ज करने की सलाह दी गई है, क्योंकि परीक्षा से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण सूचनाएं इन्हीं माध्यमों से भेजी जाएंगी। आवेदन करने से पहले अभ्यर्थियों को आधिकारिक वेबसाइट UGC NET NTA Portal पर उपलब्ध दिशा-निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ने की सलाह दी गई है.

Also Read: Aurangabad : सदर अस्पताल में आज सुबह आठ बजे से शुरू होगी ओपीडी सेवा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vivek Pandey

विवेक पाण्डेय टीवी चैनल के माध्यम से पिछले 7 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हूं . करियर की शुरुआत Network 10 National News Channel से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहा हूं. देश और राज्य की राजनीति, कृषि और शिक्षा में रुचि रखता हूं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >