मांझा में कड़ाके की ठंड में अलाव की व्यवस्था नहीं, लोग बेहाल

मांझा. प्रखंड क्षेत्र में लगातार बढ़ रही ठंड ने आम जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है. पछुआ हवा के तेज बहाव के कारण कनकनी में लगातार इजाफा हो रहा है, जिससे लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है.

मांझा. प्रखंड क्षेत्र में लगातार बढ़ रही ठंड ने आम जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है. पछुआ हवा के तेज बहाव के कारण कनकनी में लगातार इजाफा हो रहा है, जिससे लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है. सुबह और शाम के समय ठंड का असर सबसे अधिक देखा जा रहा है. हालात यह है कि लोग मजबूरी में ही घरों से बाहर निकल रहे हैं और ठंड से बचाव के लिए जगह-जगह अलाव जलाकर समय गुजारने को विवश हैं. बढ़ती ठंड का असर प्रखंड के बाजारों पर भी साफ नजर आ रहा है. मांझा नया बाजार, कोइनी बाजार, धर्मपरसा सहित अन्य बाजारों में जहां आम दिनों में दिन भर चहल-पहल रहती थी, वहां अब सन्नाटा पसरा हुआ है. स्थानीय लोगों का कहना है कि पछुआ हवा के कारण ठंड असहनीय हो गयी है. इसका सबसे ज्यादा असर बुजुर्गों, बच्चों और असहाय लोगों पर पड़ रहा है. गरीब तबके के लोग ठंड से बचने के लिए खुद ही जलावन की व्यवस्था करने को मजबूर हैं. कई स्थानों पर लकड़ी, कचरा और कुट जलाकर लोग अलाव तापते नजर आ रहे हैं, जिससे आग लगने और दुर्घटना की आशंका बनी रहती है. बावजूद इसके, स्थानीय प्रशासन की ओर से अब तक सार्वजनिक स्थानों, चौक-चौराहों, बस स्टैंड या बाजार क्षेत्रों में अलाव की कोई व्यवस्था नहीं की गयी है. इससे राहगीरों, मजदूरों, रिक्शा चालकों और दुकानदारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. लोगों ने प्रशासन से जल्द सार्वजनिक स्थानों पर अलाव और ठंड से बचाव की व्यवस्था कराने की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Awedhesh kumar raja

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >