गोपालगंज के जिला शिक्षा भवन परिसर में 9 दिनों बाद खत्म हुआ नियोजित शिक्षकों का अनशन, तीन प्रमुख मांगों पर बनी सहमति

Niyojit Shikshak Anshan Gopalganj : गोपालगंज जिले में अपनी छह सूत्री मांगों को लेकर जिला शिक्षा भवन परिसर में पिछले नौ दिनों से धरना और भूख हड़ताल पर बैठे नियोजित शिक्षकों का आंदोलन बुधवार को समाप्त हो गया.

Niyojit Shikshak Anshan Gopalganj : (विकास दुबे) गोपालगंज जिले में अपनी छह सूत्री मांगों को लेकर जिला शिक्षा भवन परिसर में पिछले नौ दिनों से धरना और भूख हड़ताल पर बैठे नियोजित शिक्षकों का आंदोलन बुधवार को समाप्त हो गया. शिक्षा विभाग और शिक्षक प्रतिनिधियों के बीच हुई वार्ता में तीन प्रमुख मांगों पर सहमति बनने के बाद शिक्षकों ने अनशन खत्म करने का निर्णय लिया.

नारियल पानी और जूस पिलाकर तुड़वाया गया अनशन

माध्यमिक डीपीओ प्रवीण कुमार प्रभात ने अनशन पर बैठे प्रारंभिक शिक्षक कल्याण संघ के जिलाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार को नारियल पानी और जूस पिलाकर उनका अनशन समाप्त कराया. इस दौरान धरना स्थल पर मौजूद शिक्षकों ने आंदोलन की सफलता पर खुशी जताई.

छह मांगों को लेकर चल रहा था आंदोलन

शिक्षक आठ जून से बकाया वेतन भुगतान, स्नातक प्रोन्नति, कालबद्ध प्रोन्नति, नियुक्ति तिथि से ईपीएफ का लाभ, अर्जित अवकाश के भुगतान और ग्रेच्युटी की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे थे. उनका कहना था कि इन लंबित मामलों के कारण उन्हें आर्थिक और सेवा संबंधी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है.

वेतन भुगतान और प्रोन्नति के मुद्दे पर बनी सहमति

शिक्षा विभाग और शिक्षक संघ के बीच हुई वार्ता के बाद तैयार समझौता पत्र में तीन मांगों पर सहमति बनी. विभाग ने बताया कि शिक्षकों का लंबित वेतन मई 2026 तक भुगतान कर दिया गया है. वहीं स्नातक प्रोन्नति और कालबद्ध प्रोन्नति से संबंधित मामलों में विभागीय नियमों के तहत आगे कार्रवाई का आश्वासन दिया गया.

बाकी मांगों को सरकार के पास भेजने का भरोसा

ईपीएफ, अर्जित अवकाश के आर्थिक लाभ और ग्रेच्युटी से जुड़ी मांगों को राज्य सरकार के स्तर का विषय बताते हुए विभाग ने इन्हें बिहार सरकार को भेजने की बात कही. साथ ही शिक्षकों की मांगों से सरकार को अवगत कराने का आश्वासन भी दिया गया.

लिखित आश्वासन के बाद आंदोलन हुआ समाप्त

संघ के जिलाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार ने कहा कि शिक्षकों की एकजुटता और शांतिपूर्ण आंदोलन के कारण ही विभाग उनकी समस्याओं पर गंभीर हुआ. उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा दिए गए लिखित आश्वासन पर भरोसा करते हुए फिलहाल आंदोलन समाप्त किया गया है.

Gopalganj News : मांगें पूरी नहीं हुई तो बनेगी नई रणनीति

शिक्षक नेताओं ने स्पष्ट किया कि यदि शेष मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं होती है तो आगे की रणनीति तैयार की जाएगी. उन्होंने उम्मीद जताई कि सरकार और विभाग अपने वादों को समय पर पूरा करेंगे.

मिठाई बांटकर मनाई जीत की खुशी

समझौते के बाद धरना स्थल पर खुशी का माहौल देखने को मिला. शिक्षकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर आंदोलन समाप्त होने की खुशी मनाई. इस अवसर पर सत्येंद्र राय, परमहंस राय, विकास कुमार, राजीव रंजन तिवारी, महेश कुमार, हरेंद्र पंडित, अमरेंद्र कुमार, करुणा कुमारी, रीना सिंह, नागेंद्र कुमार यादव, रूमा देवी और मिथिलेश कुमार मिश्रा समेत बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे.

बाकी मांगों के समाधान की शिक्षकों को उम्मीद

नौ दिनों तक चले आंदोलन के समाप्त होने के बाद शिक्षकों ने उम्मीद जताई कि विभाग और सरकार द्वारा किए गए वादों पर जल्द अमल होगा. साथ ही शेष लंबित मांगों का भी सकारात्मक समाधान निकलेगा.

Also Read : गोपालगंज के झरही नदी में नहाने गया 7 साल का मासूम लापता, NDRF और गोताखोरों की मदद से चलाया जा रहा सर्च ऑपरेशन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vivek Singh

विवेक सिंह की डिजिटल मीडिया और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रही है. वे बिहार के मिथिला क्षेत्र के निवासी हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 2 वर्षों से सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं.

उन्होंने मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई की है. शिक्षा के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, जनसंचार, फोटो जर्नलिज्म, मोबाइल जर्नलिज्म (MOJO) और मीडिया रिसर्च की गहन समझ विकसित की है. अध्ययन के दौरान उन्होंने इंटर्नशिप भी की, जहां उन्हें न्यूजरूम की कार्यप्रणाली, टीवी समाचार निर्माण, स्क्रिप्ट लेखन, विजुअल चयन, फील्ड रिपोर्टिग और प्रसारण प्रक्रिया को नजदीक से समझने का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ.

पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से ग्राउंड रिपोर्टिंग, जनमत संग्रह (Public Opinion), सामाजिक मुद्दों की कवरेज और स्थानीय समाचारों के संकलन का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. उन्होंने विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर जमीनी स्तर से रिपोर्टिंग करते हुए आम लोगों की आवाज को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य किया है.

इसके साथ ही वे NGO से जुड़कर सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं. स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवा सशक्तिकरण, धार्मिक और जनकल्याण से जुड़े अभियानों में उनकी विशेष भागीदारी रही है. समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जागरूकता फैलाने और सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों में वे निरंतर योगदान देते रहे हैं.

वर्तमान में विवेक सिंह राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, अपराध, रियल-टाइम समाचारों, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों पर लेखन करते हैं. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization), कंटेंट प्लानिंग और ट्रेंड-आधारित समाचार लेखन की अच्छी समझ है. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, त्वरित कवरेज और कम समय में तथ्यपरक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.

विवेक सिंह किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं. वे विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही समाचार प्रकाशित करते हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग और लेखन में सटीकता तथा विश्वसनीयता बनी रहती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाले विवेक सिंह पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >