Gopalganj News : आंबेडकर चौक से स्टेशन रोड में चला नगर परिषद का बुलडोजर, हटाया अवैध कब्जा

शहर में अवैध कब्जा को हटाने के लिए एसडीओ डॉ प्रदीप कुमार, नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद की टीम के साथ सड़क पर उतरे. शहर के आंबेडकर चौक से स्टेशन रोड तक नगर परिषद का बुलडोजर गरजा. तीन दर्जन से अधिक दुकानों को जब्त किया गया.

गोपालगंज. शनिवार को शहर में अवैध कब्जा को हटाने के लिए एसडीओ डॉ प्रदीप कुमार, नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद की टीम के साथ सड़क पर उतरे. शहर के आंबेडकर चौक से स्टेशन रोड तक नगर परिषद का बुलडोजर गरजा. तीन दर्जन से अधिक दुकानों को जब्त किया गया. कई दुकानों के द्वारा अवैध रूप कब्जा किया गया था. उनको को चेतावनी भी दी गयी. ठेला-खोमचा वालों से जुर्माना भी वसूला गया. स्टेशन रोड में खुले में मांस बेचने वालों को कड़ी चेतावनी दी गयी. प्रशासन के इस कार्रवाई से हड़कंप मचा रहा. सुबह से दोपहर बाद तक चली कार्रवाई में दो स्टॉल जब्त किये गये. बैनर, बोर्ड को जब्त किया गया, जबकि एक-एक दुकान को तोड़कर हटा दिया गया. बुलडोजर के चलने के साथ ही हड़कंप मच गया. कई लोग तो सड़क के किनारे लगे अपने कब्जा को खुद हटाने लगे. अवैध कब्जा हटाने से पहले नगर परिषद की ओर से अल्टीमेटम दिया जा चुका था. इससे पूर्व ठेला-खोमचा, अस्थायी दुकानदारों से क्रमश: 61 सौ रुपसे, 17 सौ रुपये का जुर्माना वसूला गया. स्टेशन रोड में खुले में मांस बेचने वालों को अंतिम बार अल्टीमेटम देते हुए एसडीओ ने कहा कि इसके बाद खुले में बेचते पकड़ा गया तो कार्रवाई भी तय है. एफआइआर कर जेल भी भेजा जा सकता है. मांस को ढक कर बेचें. मांस के अवशिष्ट को जहां-तहां न फेंके. किसी ऐसे आदमी को ढूंढ़ें जो मांस के अवशिष्ट को ले जाकर खाद का उपयोग करे. इससे शहर को प्रदूषण से राहत मिलेगी. नगर परिषद अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ लगातार माइकिंग करा रहा, जिससे लोग सड़क पर अवैध कब्जा को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता. नप अब लगातार कार्रवाई करने की तैयारी में है. अवैध कब्जा के कारण जाम की समस्या बनती जा रही है.

दोबारा किया अतिक्रमण, तो कार्रवाई भी तय

नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी राहुलधर दुबे ने अवैध कब्जा करने वालों को चेतावनी दिया कि अब दोबारा अतिक्रमण किया तो तत्काल कार्रवाई होगी. जीपीएस लगा तस्वीर नप की टीम खींच कर कार्रवाई करेगी. शहर में सीटी मैनेजर व राहुल मिश्रा के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया है, जो अवैध कब्जा करने वालों पर सख्ती से कार्रवाई करेंगे. नप के रडार पर दोबारा अवैध कब्जा करने वाले हैं. शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाने में सबकी भूमिका व जिम्मेदारी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >