गोपालगंज: ताजिया जुलूस के दौरान युवक के सिर में मारी चाकू, गंभीर रूप से घायल, रेफर

Gopalganj news : जुलूस में शामिल होने के लिए जा रहा था, तभी गांव के कुछ लोगों ने घेर लिया और गाली-गलौज करने लगे. विरोध करने पर चाकू से हमला कर दिया.

गोपालगंज से मनीष राज की रिपोर्ट
Gopalganj news : जिले के उचकागांव थाना क्षेत्र में मुहर्रम के ताजिया जुलूस के दौरान एक युवक पर चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया गया. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया.

दहिभता का है अलनूर, चाकू लगते बेहोश होकर गिरा

घायल युवक की पहचान दहिभता गांव निवासी जुल्फिकार शेख अली के 20 वर्षीय पुत्र अलनूर शेख के रूप में की गई है. बताया जाता है कि वह मुहर्रम के जुलूस में शामिल होने के लिए जा रहा था, तभी गांव के कुछ लोगों ने उसे घेर लिया और गाली-गलौज करने लगे. विरोध करने पर आरोपियों ने उसके सिर पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़ा.

सदर अस्पताल में इलाज जारी, हालत नाजुक

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने उसे पहले उचकागांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया. फिलहाल सदर अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है.

आवेदन मिलने पर कार्रवाई होगी

वहीं, इस मामले में उचकागांव थाना अध्यक्ष ने बताया कि पीड़ित पक्ष की ओर से लिखित आवेदन मिलने के बाद आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Also Read : सीवान में मुहर्रम जुलूस की ड्यूटी के दौरान लाठी लगने से दारोगा घायल, अस्पताल में भर्ती

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajeev Kumar

राजीव कुमार कंटेंट राइटर राजीव कुमार प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं. खबरों के संपादन के क्षेत्र में उनके पास तीन साल का अनुभव है. प्रभात खबर डिजिटल के पटना कार्यालय से जुड़ने से पहले वे भागलपुर में हिंदुस्तान और दैनिक भास्कर अखबार की संपादकीय टीम में काम कर चुके हैं. बिहार की राजनीतिक, सामाजिक जीवन से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ रखते हैं. विशेषज्ञता राजीव कुमार खास तौर पर राजनीति की खबर,ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें और मौसम की खबर समेत रिसर्च आधारित खबरें करते हैं. इसके अलावा वह हर तरह के इवेंट का पल-पल का लाइव कवरेज भी करते हैं. सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर नजर बनाएं रखते है. खासकर राजनीति से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस रखते है. बिहार की राजनीति पर हमेशा नजर रहती है. पत्रकारिता अनुभव राजीव कुमार ने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता का शुरुआती ज्ञान लिया, यहां हेडलाइन, ब्रेकिंग न्यूज, लाइव कवरेज,खबर की थीम,खबरों में तथ्य आदि के बारे में बारीकी से समझा. करीब एक साल तक हिंदुस्तान अखबार में काम करने बाद दैनिक भास्कर में काम करने का मौका मिला.दैनिक भास्कर में जिले से जुड़ी खबर, लोकल खबर समेत कई खबरों की जानकारी मिली.करीब दो साल तक दैनिक भास्कर में काम करने के बाद प्रभात खबर डिजिटल में पारी की शुरुआत की. शिक्षा/पुरस्कार मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण के बाबा सोमेश्वरनाथ नगरी रहने वाले राजीव कुमार ने महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में पारास्नातक की डिग्री हासिल किया. दैनिक भास्कर में काम करने के दौरान बेतहर हेडिंग और एनओडी पैकेज पर दो-दो पुरस्कार प्राप्त है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >