24 घंटे में एनडीपीएस, आर्म्स एक्ट व शराबबंदी से जुड़े 20 से अधिक अपराधियों की हुई गिरफ्तारी

गोपालगंज पुलिस ने जिलेभर में अपराध और गैरकानूनी गतिविधियों पर नकेल कसते हुए बीते 24 घंटे में विशेष अभियान चलाकर बड़ी संख्या में आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

गोपालगंज. गोपालगंज पुलिस ने जिलेभर में अपराध और गैरकानूनी गतिविधियों पर नकेल कसते हुए बीते 24 घंटे में विशेष अभियान चलाकर बड़ी संख्या में आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. इन अभियुक्तों पर एनडीपीएस एक्ट, आर्म्स एक्ट, बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम सहित भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. नगर थाना पुलिस ने अवैध हथियार रखने के आरोप में प्रियांषु कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा. मांझा थाना ने दो अलग-अलग मामलों में राकेश कुमार को बीएनएस की धारा 317(5) के तहत और रंजीत सहनी को शराबबंदी उल्लंघन के मामले में पकड़ा. महम्मदपुर थाना क्षेत्र में शराब सेवन के आरोप में रामानंद राम को पकड़ा गया. बरौली थाना ने सबसे बड़ी सफलता तब हासिल की, जब उसने कुख्यात तेल कटवा गैंग के दो मुख्य सदस्यों ओमप्रकाश उर्फ बिट्टू और धीरज कुमार को एनडीपीएस, आर्म्स एक्ट और बीएनएस की कई धाराओं में गिरफ्तार किया. उनके पास से हथियार, कार, डीजल और स्मैक जैसी नशीली सामग्री बरामद की गयी. इसी थाना ने रंजीत कुमार और जयनाथ महतो को भी गंभीर धाराओं में गिरफ्तार किया. बैकुंठपुर थाने की पुलिस ने मुकुल कुमार को बीएनएस की विभिन्न धाराओं में जेल भेजा. उचकागांव थाना क्षेत्र से तीन व्यक्तियों परशुराम साह, रीता देवी और संजय मांझी को मद्य निषेध उल्लंघन में गिरफ्तार किया गया. वहीं एनडीपीएस एक्ट के तहत मोहम्मद हुसैन को भी गिरफ्तार किया. मीरगंज थाना क्षेत्र से धनंजय प्रसाद को अवैध हथियार व अन्य आरोपों में पकड़ा गया. फुलवरिया, सिधवलिया, श्रीपुर, कुचायकोट, विशंभरपुर और हथुआ थानों द्वारा भी शराब सेवन, तस्करी और अवैध भंडारण जैसे मामलों में कार्रवाई करते हुए कई अभियुक्तों को पकड़ा गया है. इनमें रामाशीष राम, रामाकुमार तिवारी, रूपम कुमार, जितेंद्र कुमार, गणेश चौहान, सकलदेव गिरि, प्रतोष कुमार, संजीव राम, दिनेश यादव, आशीष यादव, रितेश कुमार और मृत्युंजय राज शामिल हैं. गिरफ्तार सभी अभियुक्तों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के तहत न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. पुलिस अधीक्षक कार्यालय ने किसी भी आपात स्थिति या अपराध की सूचना देने के लिए गोपालगंज पुलिस का हेल्पलाइन नंबर 9470092879 चालू किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GOVIND KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >