सिधवलिया में किसानों के लिए आधुनिक कृषि सुविधा केंद्र का हुआ उद्घाटन

गोपालगंज. सिधवलिया चीनी मिल के समीप ग्रीन एग्रीवॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड की ओर से गन्ना किसानों के लिए आधुनिक कृषि सुविधा केंद्र (देहात डॉट कॉम) का उद्घाटन किया गया.

गोपालगंज. सिधवलिया चीनी मिल के समीप ग्रीन एग्रीवॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड की ओर से गन्ना किसानों के लिए आधुनिक कृषि सुविधा केंद्र (देहात डॉट कॉम) का उद्घाटन किया गया. इस केंद्र का उद्देश्य किसानों को एक ही स्थान पर कृषि से जुड़ीं सभी आवश्यक सेवाएं उपलब्ध कराना है. उद्घाटन समारोह में सिधवलिया चीनी मिल के मुख्य पदाधिकारी आरएन त्यागी, संजीव शर्मा, देहात कंपनी के निदेशक श्याम सुंदर सिंह सहित राकेश कुमार, संजीव कुमार सुमन, आशुतोष मिश्रा और चंदन सिंह व किसान थे. वक्ताओं ने कहा कि यह कृषि सुविधा केंद्र किसानों को आधुनिक तकनीक से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगा. कार्यक्रम के सफल आयोजन में देहात सिधवलिया सेंटर ऑपरेटर शुभम कुमार बच्चन का विशेष योगदान रहा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Awedhesh kumar raja

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >