Gananath Jayanti: मीरगंज शहर के मिल रोड स्थित हरिशंकर नाथ महादेव एवं गणिनाथ महाराज मंदिर परिसर में 12 सितंबर को कानू समाज की ओर से संत शिरोमणि बाबा गणिनाथ जी महाराज की जयंती समारोहपूर्वक मनायी जाएगी. आयोजन को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं.
दोपहर 12:30 बजे से शुरू होगा मुख्य पूजन
गणिनाथ जयंती समारोह समिति के अध्यक्ष नंदू जी मद्धेशिया ने बताया कि मुख्य पूजन कार्यक्रम की शुरुआत 12 सितंबर शनिवार को दोपहर 12:30 बजे से होगी. उन्होंने कानू समाज के लोगों के साथ सभी श्रद्धालुओं से पूजन और उत्सव में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है.
पलवैया धाम में भी मनायी जाएगी जयंती
समिति के अध्यक्ष ने बताया कि वैशाली जिले के महनार स्थित प्रसिद्ध पलवैया धाम में भी 12 सितंबर को बाबा गणिनाथ महाराज की जयंती मनायी जाएगी. इसको लेकर वहां भी श्रद्धालुओं में उत्साह है.
शोभायात्रा को लेकर चल रही तैयारी
मीरगंज में गणिनाथ जयंती समारोह को भव्य बनाने के लिए ज्योति भूषण जी, दीपेश कुमार उर्फ राजू गुप्ता और कानू समाज के अन्य लोग तैयारियों में जुटे हुए हैं. आयोजन समिति की ओर से शहर में भव्य शोभायात्रा भी निकाली जाएगी. शोभायात्रा को लेकर भी तैयारियां की जा रही हैं.
