कटेया में 8.6 लीटर देसी शराब के साथ पकड़ा गया नाबालिग

कटेया. कटेया थाना क्षेत्र के पकहां मोड़ के समीप वाहन जांच के दौरान पुलिस ने 8.6 लीटर देसी शराब के साथ एक नाबालिग को गिरफ्तार किया है.

कटेया. कटेया थाना क्षेत्र के पकहां मोड़ के समीप वाहन जांच के दौरान पुलिस ने 8.6 लीटर देसी शराब के साथ एक नाबालिग को गिरफ्तार किया है.पुलिस द्वारा एक बाइक भी जब्त की गयी है. जानकारी के अनुसार स्थानीय थाना की पुलिस पकहां मोड़ पर नियमित वाहन जांच कर रही थी. इसी दौरान एक बाइक पर सवार दो लोग आते दिखाई दिये. पुलिस ने जब उन्हें रुकने का इशारा किया, तो बाइक रोककर दोनों भागने लगे. पुलिस बल ने तत्परता दिखाते हुए एक नाबालिग को पकड़ लिया. वहीं दूसरा व्यक्ति पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया. पकड़े गये नाबालिग की तलाशी लेने पर उसके जैकेट के अंदर पीठ पर बंधे कार्टन से 8.6 लीटर देसी शराब बरामद की गयी. पुलिस ने शराब और बाइक को जब्त कर नाबालिग को पकड़ लिया. फरार आरोपित की तलाश जारी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

AWEDHESH KUMAR RAJA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >