गोपालगंज शहर के कृष्णा नगर में युवक पर चाकू से हमला, वारदात के बाद हिरासत में एक शख्स

गोपालगंज के कृष्णा नगर में पुराने विवाद में युवक पर चाकू से हमला. घायल दीपक कुमार को अस्पताल पहुंचाया गया. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर जांच शुरू की.

गोपालगंज नगर थाना क्षेत्र के कृष्णा नगर मोहल्ले में पुराने विवाद को लेकर एक युवक पर चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया गया. घायल युवक कृष्णा नगर के निवासी बाबू लाल चौधरी का पुत्र दीपक कुमार बताये गये हैं.

घटना के बाद उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है. बताया जाता है कि दीपक कुमार घर के पास मौजूद था. इसी दौरान पुराने विवाद को लेकर कहासुनी हुई और देखते ही देखते एक युवक ने उस पर चाकू से हमला कर दिया. हमले में दीपक घायल होकर वहीं गिर पड़ा. आसपास के लोगों की मदद से उसे तुरंत सदर अस्पताल पहुंचाया गया.

घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक को हिरासत में ले लिया. पुलिस उससे पूछताछ कर रही है और पूरे मामले की जांच में जुटी है.

नगर थाना की पुलिस का कहना है कि घटना के कारणों की जांच की जा रही है. आवेदन और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मनीष राज

ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >