JPU ने जारी किया जेपीयू सेमेस्टर-3 परीक्षा कार्यक्रम, जानें किस दिन कौन-सा पेपर और नए नियम

जयप्रकाश विश्वविद्यालय (जेपीयू) ने स्नातक सीबीसीएस सत्र 2024-28 के सेमेस्टर-3 की परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया है. लिखित परीक्षा 25 जुलाई से 31 जुलाई तक और प्रायोगिक परीक्षा 5 अगस्त से 10 अगस्त तक आयोजित होगी. मोबाइल फोन जैसे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण परीक्षा केंद्र में ले जाने पर सख्त मनाही है.

JPU Semester-3 Exam Schedule : जयप्रकाश विश्वविद्यालय (जेपीयू) ने स्नातक सीबीसीएस सत्र 2024-28 के Semester-3 की परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया है. इसके साथ ही गोपालगंज समेत विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेजों के हजारों विद्यार्थियों का इंतजार खत्म हो गया है. लिखित परीक्षा 25 से 31 जुलाई तक और प्रायोगिक परीक्षा 5 से 10 अगस्त तक आयोजित होगी.

JPU Semester-3 Exam Schedule : 25 जुलाई से शुरू होगी लिखित परीक्षा

जेपीयू के परीक्षा नियंत्रक डॉ. अशोक कुमार मिश्रा की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार लिखित परीक्षा 25 जुलाई से 31 जुलाई तक दो पालियों में आयोजित की जाएगी. पहली पाली सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक चलेगी.

5 से 10 अगस्त तक होगी प्रायोगिक परीक्षा

विश्वविद्यालय ने बताया कि प्रायोगिक (प्रैक्टिकल) परीक्षा 5 अगस्त से 10 अगस्त तक संबंधित प्रायोगिक केंद्र वाले महाविद्यालयों में आयोजित होगी. परीक्षा केंद्र में किसी प्रकार के बदलाव की अनुमति नहीं होगी.

विद्यार्थियों को दो समूहों में बांटा गया

परीक्षा संचालन को सुचारु बनाने के लिए विद्यार्थियों को ग्रुप-ए और ग्रुप-बी में विभाजित किया गया है.

ग्रुप-ए में बॉटनी, जूलॉजी, भौतिकी, रसायनशास्त्र, गणित, मनोविज्ञान, राजनीति विज्ञान, दर्शनशास्त्र, भोजपुरी, संस्कृत और कॉमर्स के विद्यार्थी शामिल हैं. इनकी परीक्षा पहली पाली में होगी.

ग्रुप-बी में भूगोल, इतिहास, अर्थशास्त्र, गृह विज्ञान, समाजशास्त्र, हिंदी, उर्दू, अंग्रेजी, AIHC, संगीत, ग्रामीण अर्थशास्त्र और एलएसडब्ल्यू के विद्यार्थियों की परीक्षा दूसरी पाली में आयोजित की जाएगी.

विश्वविद्यालय की सख्त चेतावनी

जेपीयू ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा केंद्र में मोबाइल फोन या किसी भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण के साथ पकड़े जाने पर उसे जब्त कर लिया जाएगा और वापस नहीं किया जाएगा. विश्वविद्यालय ने सभी केंद्राधीक्षकों को कदाचारमुक्त परीक्षा कराने के निर्देश दिए हैं.

साथ ही चेतावनी दी गई है कि यदि किसी परीक्षा केंद्र पर सामूहिक नकल की पुष्टि होती है तो उस केंद्र की परीक्षा रद्द कर दी जाएगी और उसके लिए अलग से परीक्षा आयोजित नहीं होगी.

कॉलेजों में तैयारियां तेज

परीक्षा कार्यक्रम जारी होने के बाद गोपालगंज के कमला राय कॉलेज, महेंद्र महिला महाविद्यालय सहित अन्य कॉलेजों में विद्यार्थियों ने अंतिम चरण की तैयारी तेज कर दी है. विश्वविद्यालय ने सभी कॉलेजों को समय पर परीक्षा संबंधी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए हैं.

परीक्षा शेड्यूल:-

प्रथम पाली :-सुबह 9:00 से 12:00 बजे द्वितीय पाली:-दोपहर 2:00 से 5:00 बजे 25 जुलाई पहली पाली ग्रुप-ए में शामिल विषयों के एमजेसी पेपर-थ्री दूसरी पाली ग्रुप-बी में शामिल विषयों के एमजेसी पेपर-थ्री 27 जुलाई पहली पाली ग्रुप-ए में शामिल विषयों के एमजेसी पेपर-फोर दूसरी पाली ग्रुप-बी में शामिल विषयों के एमजेसी पेपर-फोर 28 जुलाई पहली पाली में शामिल विषयों के एमआइसी पेपर-थ्री दूसरी पाली में शामिल विषयों के एमआइसी पेपर-थ्री 29 जुलाई पहली पाली में शामिल विषयों के मल्टीडिसिप्लिनरी कोर्स पेपर-थ्री दूसरी पाली में शामिल विषयों के मल्टीडिसिप्लिनरी कोर्स पेपर-थ्री 30 जुलाई पहली पाली में ग्रुप ए में शामिल विषयों के एबिलिटी एन्हांसमेंट कोर्स पेपर-थ्री दूसरी पाली में ग्रुप बी में शामिल विषयों के एबिलिटी एन्हांसमेंट कोर्स पेपर-थ्री 31 जुलाई पहली पाली में ग्रुप ए में शामिल विषयों के स्किल एन्हांसमेंट कोर्स पेपर-थ्री दूसरी पाली में ग्रुप बी में शामिल विषयों के स्किल एन्हांसमेंट कोर्स पेपर-थ्री.

Also Read : गोपालगंज: जन औषधि केंद्र के समय में बदलाव, मरीजों की शिकायत पर संचालक से मांगा गया जवाब


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Prabhat khabar news desk

Published by: Sakshi Kumari

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >