22 अप्रैल को लगेगा जाॅब कैंप, युवाओं को मिलेगा रोजगार का सुनहरा अवसर

गोपालगंज. श्रम संसाधन विभाग के तत्वावधान में 22 अप्रैल को एक दिवसीय जाॅब कैंप का आयोजन किया जा रहा है.

गोपालगंज. श्रम संसाधन विभाग के तत्वावधान में 22 अप्रैल को एक दिवसीय जाॅब कैंप का आयोजन किया जा रहा है. यह कैंप जिला नियोजनालय परिसर में सुबह 11:00 से 4:00 बजे तक आयोजित किया जायेगा. जाॅब कैंप में वर्केक्स नामक निजी कंपनी भाग ले रही है, जो ऑपरेटर पद के लिए अभ्यर्थियों की नियुक्ति करेगी. नौकरी लगने पर बेंगलुर के नसरपुरा में होसकोटे के पास काम करना होगा. इसमें 18 से 26 वर्ष. उम्र के युवक तथा युवती दोनों को मौका मिलेगा. महिला उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास है. वहीं पुरुष उम्मीदवारों के लिए डिग्री या डिप्लोमा अनिवार्य है. इसके साथ की अनिवार्य रूप से अंग्रेजी पढ़ने की क्षमता होनी चाहिए. फ्रेशर्स भी आवेदन कर सकते हैं. सैलरी के रूप में 15 हजार 200 रुपये प्रतिमाह इनहैंड मिलेगा. इसके साथ पीएफ और इएसआइसी की सुविधा मिलेगी. दोतरफा कैब सुविधा तथा ड्यूटी के दौरान मुफ्त भोजन मिलेगा. जिला नियोजन पदाधिकारी ने जानकारी दी है कि युवाओें के लिएयह बेहतर मौका है. 22 अप्रैल को जिला नियोजनालय के परिसर में सुबह 11:00 बजे से अपराह्न 4:00 बजे तक कंपनी का काउंटर लगा रहेगा, जहां इच्छुक अभ्यर्थी बायोडाटा, शैक्षणिक प्रमाण पत्रों की छायाप्रति एवं पहचान पत्र जमा कर इंटरव्यू दें. इसी आधार पर नौकरी होगी.

तीन शिफ्टों में होगा काम

कंपनी का काम तीन शिफ्टों में होगा. किसी एक शिफ्ट में काम कर सकते हैं. पहला शिफ्ट सुबह 6:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक होगा. दूसरा शिफ्ट दोपहर 2:00 बजे से रात 10:00 बजे तक होगा. तीसरा शिफ्ट रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक होगा. सप्ताह में 6 दिन कार्य और सभी सरकारी छुट्टियों एवं रविवार को अवकाश मिलेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SHARWAN KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >