जदयू गोपालगंज की नई संगठनात्मक समिति की सूची प्रदेश नेतृत्व को सौंपी

जदयू गोपालगंज जिला इकाई ने संगठनात्मक चुनाव-2026 के बाद नई कार्यसमिति, प्रखंड, नगर, पंचायत और वार्ड अध्यक्षों की सूची प्रदेश नेतृत्व को सौंप दी. संगठन को अधिक सक्रिय और प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया.

गोपालगंज: जदयू के संगठनात्मक चुनाव-2026 के बाद गोपालगंज जिला इकाई ने नवगठित संगठनात्मक समिति की सूची प्रदेश नेतृत्व को सौंप दी. प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक उमेश सिंह कुशवाहा के निर्देश पर प्रदेश महासचिव सह मुख्यालय प्रभारी शंभू कुशवाहा को जिलाध्यक्ष प्रमोद कुमार पटेल ने जिला कार्यसमिति, प्रखंड समिति, नगर समिति, नगर पंचायत समिति के साथ पंचायत एवं वार्ड अध्यक्षों की सूची उपलब्ध कराई.

पुराने और नए कार्यकर्ताओं को मिला प्रतिनिधित्व

जिलाध्यक्ष प्रमोद कुमार पटेल ने बताया कि नई संगठनात्मक समिति में पार्टी के पुराने एवं समर्पित कार्यकर्ताओं के साथ नए चेहरों को भी स्थान दिया गया है. संगठन को अधिक सक्रिय और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से कुछ पदाधिकारियों में बदलाव भी किया गया है.

उन्होंने कहा कि समिति के गठन में सभी क्षेत्रों के प्रतिनिधित्व के साथ सामाजिक एवं जातीय संतुलन का भी विशेष ध्यान रखा गया है.

वरिष्ठ नेताओं को बनाया गया विशेष आमंत्रित सदस्य

नई संरचना में सांसद एवं राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष डॉ. आलोक कुमार सुमन, मंत्री सह विधायक सुनील कुमार, पूर्व मंत्री एवं विधायक सह राष्ट्रीय महासचिव रामसेवक सिंह, विधायक एवं विधानसभा की प्रश्न एवं ध्यानाकर्षण समिति के सभापति अमरेंद्र कुमार पांडेय, विधायक सह उप मुख्य सचेतक मंजीत कुमार सिंह, विधान परिषद सदस्य प्रो. डॉ. बिरेंद्र नारायण यादव, पूर्व विधायक रेयाजुल हक राजू, पूर्व विधायक मो. नेमतुल्लाह सहित सभी पूर्व जिलाध्यक्षों और राज्य परिषद सदस्यों को विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में नामित किया गया है.

बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर

जदयू नेताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि नवगठित संगठनात्मक टीम पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को बूथ स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी.

Also Read: बिहार में सड़क हादसा हुआ तो बस 112 पर करें कॉल, मिलेगा 1.5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By संजय कुमार अभय

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >