जनसुराजने जातीय जनगणना व भूमि सर्वे को लेकर सरकार से मांगा जवाब

गोपालगंज. सिधवलिया प्रखंड के महम्मदपुर मोड़ पर जनसुराज पार्टी द्वारा एक भव्य कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया. इस सम्मेलन में संगठन को मजबूत बनाने एवं आगामी रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा की गयी.

गोपालगंज. सिधवलिया प्रखंड के महम्मदपुर मोड़ पर जनसुराज पार्टी द्वारा एक भव्य कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया. इस सम्मेलन में संगठन को मजबूत बनाने एवं आगामी रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा की गयी. कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम प्रभारी सह प्रदेश उपाध्यक्ष नेयाज अहमद, जिला सचिव डॉ बिनोद कुमार सिंह, प्रखंड अध्यक्ष भैरो सिंह, राज्य कोर कमिटी सदस्य शंकर महतो, विधानसभा प्रभारी फुलेश्वर कानू, राजेश शर्मा, असफाक अहमद, प्रत्युष पराशर, ब्रज किशोर सिंह, सब्बन अली, अमरजीत शाही, गणेश बैठा ने संबोधित करते हुए सम्मेलन में बिहार सरकार द्वारा जातीय जनगणना और भूमि सर्वे को लेकर की गयीं घोषणाओं पर सवाल उठाये गये. वक्ताओं ने कहा कि 22 नवंबर 2023 को सरकार ने 94 लाख परिवारों को रोजगार के लिए 2 लाख रुपये और 40 लाख बेघर परिवारों को आवास के लिए 1.2 लाख रुपये की सहायता देने की घोषणा की थी, लेकिन आज तक एक भी परिवार को लाभ नहीं मिला. जन सुराज पार्टी ने आरोप लगाया कि भूमि सर्वेक्षण प्रक्रिया में भारी भ्रष्टाचार है और नीतीश सरकार द्वारा 2006 में शुरू किये गये दलित विकास मिशन के तहत वादा की गयी जमीन अब तक अधिकांश लाभार्थियों को नहीं मिली है. जमीन डिजिटाइजेशन की धीमी रफ्तार और जमीन विवादों को अपराध का कारण बताया गया. पार्टी ने घोषणा की कि 11 मई से बिहार के 40 हजार से अधिक गांवों में बैठकों और हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत होगी. 11 जुलाई को एक करोड़ हस्ताक्षरों के साथ राज्यपाल व मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा जायेगा और मांगें नहीं मानी गयीं, तो विधानसभा के अंतिम सत्र का घेराव किया जायेगा. जनसुराज ने स्पष्ट किया कि वह जनता से जुड़े मुद्दों पर अब आर-पार की लड़ाई के मूड में है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanjay kumar abhay

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >