मंगलपुर–विशुनपुर RCC पुल पर 30 जुलाई को 6 घंटे बंद रहेगा आवागमन, मरम्मत कार्य के कारण प्रशासन ने जारी किया आदेश

Gopalganj News : गोपालगंज में गंडक नदी पर स्थित जादोपुर-मंगलपुर पुल मरम्मत कार्य के कारण 30 जुलाई को सुबह 6 से दोपहर 12 बजे तक बंद रहेगा। वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करें।

Gopalganj News : जिले में गंडक नदी पर स्थित मंगलपुर–विशुनपुर उच्च स्तरीय आरसीसी (RCC) पुल पर मरम्मत एवं सुरक्षात्मक कार्य के कारण 30 जुलाई को सुबह 6:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक सभी प्रकार के वाहनों का परिचालन पूरी तरह बंद रहेगा. इस संबंध में जिला प्रशासन ने आवश्यक अनुमति जारी कर दी है.

हाइड्रोलिक जैक की मदद से होगा मरम्मत कार्य

बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड के कार्य प्रमंडल, चम्पारण (मोतिहारी) ने पुल की मरम्मत के लिए जिला प्रशासन से निर्धारित अवधि के लिए यातायात अवरुद्ध करने की अनुमति मांगी थी. निगम के अनुसार, पुल की मरम्मत हाइड्रोलिक जैक की सहायता से की जाएगी. इस दौरान पुल के एक हिस्से को अस्थायी रूप से ऊपर उठाया जाएगा. कार्य की संवेदनशीलता और सुरक्षा को देखते हुए मरम्मत अवधि में पुल पर सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन पूरी तरह बंद रखना आवश्यक है.

छह घंटे के लिए यातायात बंद रखने की मिली स्वीकृति

जिला प्रशासन ने जनहित और कार्यहित को ध्यान में रखते हुए 30 जुलाई को सुबह 6:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक कुल छह घंटे के लिए यातायात बंद रखने की स्वीकृति प्रदान की है. प्रशासन ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है कि मरम्मत कार्य के दौरान वैकल्पिक मार्गों की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए.

प्रमुख स्थानों पर लगाए जाएंगे रूट डायवर्जन के संकेतक

प्रशासन ने निर्देश दिया है कि प्रमुख स्थानों पर रूट परिवर्तन संबंधी सूचना बोर्ड और संकेतक लगाए जाएं, ताकि वाहन चालकों को पहले से जानकारी मिल सके और जाम जैसी स्थिति उत्पन्न न हो. साथ ही यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए आवश्यक प्रबंध करने को भी कहा गया है.

वाहन चालकों से वैकल्पिक मार्ग अपनाने की अपील

जिला प्रशासन ने आम नागरिकों और वाहन चालकों से अपील की है कि वे निर्धारित समय के दौरान वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें तथा प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें. इससे पुल का मरम्मत कार्य सुरक्षित, सुचारु और निर्धारित समय के भीतर पूरा किया जा सकेगा.

Also Read : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का राकेश कुमार सिंह ने किया स्वागत



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanjay Kumar Abhay

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >