गोपालगंज में जावेद हबीब हेयर एंड ब्यूटी सैलून का औचक निरीक्षण, सैलून में उपलब्ध कॉस्मेटिक उत्पादों की खरीद बिलों की जांच की

गोपालगंज. ड्रग विभाग की टीम ने जावेद हबीब हेयर एंड ब्यूटी सैलून, जंगलिया मोड़ पर छापेमारी की.

गोपालगंज. ड्रग विभाग की टीम ने जावेद हबीब हेयर एंड ब्यूटी सैलून, जंगलिया मोड़ पर छापेमारी की. इस निरीक्षण का उद्देश्य सैलून में उपलब्ध कॉस्मेटिक उत्पादों की खरीद बिलों की जांच करना था, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि सभी उत्पाद मानक और निर्धारित नियमों के अनुसार खरीदे गये हैं. निरीक्षण दल में औषधि निरीक्षक अभय शंकर, औषधि निरीक्षक मुकेश कुमार राउत और सहायक मनोज कुमार शामिल थे. टीम ने सैलून में मौजूद कॉस्मेटिक उत्पादों की खरीद बिलों की विस्तृत जांच की और यह सुनिश्चित किया कि उत्पादों की खरीद सही तरीके से की गयी हो. इस निरीक्षण के दौरान किसी भी प्रकार की अनियमितता या उल्लंघन की स्थिति नहीं पायी गयी. प्रशासन द्वारा समय-समय पर ऐसे औचक निरीक्षण किये जाते हैं ताकि व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में नियमों और मानकों का पालन सुनिश्चित किया जा सके और उपभोक्ताओं को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण उत्पाद प्राप्त हो. निरीक्षण के परिणाम को संबंधित अधिकारियों को सूचित किया जायेगा और आगे की कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sanjay kumar abhay

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >