हरियाणा के नरेला में फंसे गोपालगंज के दो युवक, मदद की गुहार

गोपालगंज : लॉकडाउन में ग़ोपालगंज के दो युवक पिछले 24 दिन से हरियाणा के नरेला में फंसे हैं. जहां से उन्होंने जिला प्रशासन से मदद की गुहार लगायी है. युवकों में एक शहर के राजवाही कॉलोनी निवासी मनोज साह का पुत्र राज गुप्ता तथा गम्हरिया निवासी हरेंद्र यादव का पुत्र गोविंद यादव है. दोनों पिछले […]

गोपालगंज : लॉकडाउन में ग़ोपालगंज के दो युवक पिछले 24 दिन से हरियाणा के नरेला में फंसे हैं. जहां से उन्होंने जिला प्रशासन से मदद की गुहार लगायी है. युवकों में एक शहर के राजवाही कॉलोनी निवासी मनोज साह का पुत्र राज गुप्ता तथा गम्हरिया निवासी हरेंद्र यादव का पुत्र गोविंद यादव है. दोनों पिछले 19 मार्च को परीक्षा देने हरियाणा के पानीपत गये. उधर से परीक्षा खत्म होने पर लौटने से पहले ही देश मे लॉकडाउन लग गया. जिससे वहां फंस गए. उनलोगों ने फोन पर बताया कि उनके पास पैसे नहीं हैं. पिछले कुछ दिन वे अपने एक दोस्त के यहां ठहरे. लेकिन, उसका भी राशन खत्म होने से अब खाने के लाले पड़ गये हैं. बाहर निकलना भी मुश्किल है. इधर दोनों युवकों के परिजन भी बेहाल हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >