दहेज के लिए ससुराल वालों ने की गर्भवती की हत्या, पति गिरफ्तार

दहेज के लिए गर्भवती महिला की रस्सी से गला दबाकर हत्या कर दी गयी. घटना उचकागांव थाने के कवही गांव की है.

गोपालगंज.

दहेज के लिए गर्भवती महिला की रस्सी से गला दबाकर हत्या कर दी गयी. घटना उचकागांव थाने के कवही गांव की है. मृत महिला का नाम आरती देवी है, जो अरमजीत सोनी की पत्नी थी. मृतका चार महीने की गर्भवती थी. पुलिस ने हत्या की खबर मिलने के बाद आरोपित पति को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं, बाकी आरोपित घर छोड़कर फरार बताये जा रहे हैं. परिजनों के अनुसार, बैकुंठपुर थाने के कतालपुर गांव निवासी देवेंद्र सोनी की बेटी आरती देवी की शादी 27 फरवरी 2023 को उचकागांव थाना क्षेत्र के कवही गांव निवासी अमरजीत सोनी के साथ हुई थी. परिवार ने हैसियत के मुताबिक शादी में सामान और दहेज में नकद भी दिये, लेकिन दहेज में बुलेट बाइक की जगह स्प्लेंडर दिये जाने पर पैसे की मांग करने लगे और आरती को प्रताड़ित किया जाने लगा. मृतका के पिता के अनुसार, आरती के पति और उसके देवर पैसे के लिए प्रताड़ित करते थे. गुरुवार की रात में महिला की परिवार के अन्य सदस्यों ने गला घोंटकर उसकी जान ले ली. घटना के बाद सभी आरोपित फरार हो गये. वहीं, मायके वालों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरती के शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. पुलिस ने आरोपित पति को गिरफ्तार कर लिया है.

सदर अस्पताल में पहुंचे आरती के पिता ने बताया कि उसके ससुराल वालों ने फोन पर जानकारी दी कि आरती की तबीयत खराब है. जब परिजन सदर अस्पताल पहुंचे, तो आरती लाश बनकर स्ट्रेचर पर पड़ी हुई थी. उस खौफनाक मंजर को देखने के बाद आरती के परिजनों के पांव तले जमीन खिसक गयी. परिजनों ने पुलिस को खबर दी. सूचना मिलते ही उचकागांव थाने की पुलिस पहुंची और कार्रवाई करते हुए आरती के पति अमरजीत सोनी को गिरफ्तार कर लिया है. उससे पूछताछ की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >