मौसम बदलने से बढ़ी बीमारियों की मार, सदर अस्पताल में बुजुर्ग और बच्चों की उमड़ी भीड़

गोपालगंज. जिले में बदलते मौसम का असर लोगों के स्वास्थ्य पर साफ दिख रहा है. दिन में तेज धूप और रात में ठंडक बढ़ने से बुखार, सर्दी-जुकाम और पेट दर्द के मरीजों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हुई है.

गोपालगंज. जिले में बदलते मौसम का असर लोगों के स्वास्थ्य पर साफ दिख रहा है. दिन में तेज धूप और रात में ठंडक बढ़ने से बुखार, सर्दी-जुकाम और पेट दर्द के मरीजों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हुई है. गुरुवार को सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में बड़ी संख्या में बुजुर्गों और बच्चों को भर्ती कराया गया. स्वास्थ्यकर्मी लगातार मरीजों की जांच और इलाज में जुटे हैं. अस्पताल के रिकॉर्ड के अनुसार, पिछले तीन दिनों में ओपीडी और इमरजेंसी वार्ड में मरीजों की संख्या 30 प्रतिशत तक बढ़ी है. अधिकतर मरीज बुखार, डायरिया, उल्टी-दस्त और सर्दी-जुकाम से पीड़ित हैं. डॉक्टरों का कहना है कि मौसम में अचानक आये बदलाव के कारण वायरल और पेट से जुड़ी बीमारियां तेजी से फैल रही हैं. सदर प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में भी हालात बिगड़ रहे हैं. थावे गांव की सीता देवी ने बताया कि पिछले एक हफ्ते से गांव में कई बच्चे बुखार की चपेट में हैं. अस्पताल में इलाज कराने वालों की संख्या बढ़ने से जांच में देरी हो रही है. वहीं बरौली गांव के राजेश कुमार ने कहा कि सुबह-शाम ठंडी हवा चलने से छोटे बच्चे और बुजुर्ग सबसे ज्यादा प्रभावित हैं. जबकि मांझा के देवापुर गांव के निवासी गायत्री देवी ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से गांव में बच्चों को बुखार और उल्टी-दस्त की शिकायत हो रही है. कई घरों में सभी सदस्य बीमार पड़ गये हैं. उन्होंने कहा कि अस्पतालों में भीड़ बढ़ने से मरीजों को जांच और इलाज के लिए घंटों इंतजार करना पड़ रहा है. नगर थाना क्षेत्र के बंजारी गांव के निवासी अजय साह ने बताया कि अचानक मौसम बदलने से बुजुर्गों को र्दी और खांसी की परेशानी बढ़ गयी है. बच्चों को भी लगातार बुखार आ रहा है. वहीं, इमरजेंसी वार्ड में तैनात डॉक्टर अवनीश कुमार ने बताया कि मौसमी बदलाव के चलते वायरल इन्फेक्शन और डायरिया के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं. उन्होंने लोगों को सलाह दी कि बिना डॉक्टर की सलाह के दवा नहीं लें, साफ और उबला पानी पिएं तथा बाहर का भोजन करने से बचें. मौसम बदलते ही अस्पताल में मरीजों की बढ़ती भीड़ से स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है. अस्पताल प्रबंधन ने चिकित्सकों और नर्सिंग स्टाफ को अलर्ट मोड पर रहने का निर्देश दिया है ताकि किसी भी आपात स्थिति से निबटा जा सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GOVIND KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >