gopalganj news : बथुआ बाजार में लगा महाजाम, दो किमी तक वाहनों की लगी रही कतार

gopalganj news : बेतरतीब दुकानों और अतिक्रमण से बाजार की व्यवस्था ध्वस्त, ग्रामीणों में रोषग्रामीणों ने कहा-अतिक्रमण हटे, ट्रैफिक व्यवस्था सुधरे और पुलिस बल की हो नियमित तैनाती

फुलवरिया. फुलवरिया प्रखंड के बथुआ बाजार में रविवार को जाम ने अफरातफरी मचा दी. मीरगंज-भागीपट्टी-समउर मुख्य मार्ग से सटे इस बाजार में वाहनों की करीब दो किलोमीटर लंबी कतारें लग गयीं.

साप्ताहिक हाट के चलते बाजार में सुबह से ही भीड़ उमड़नी शुरू हो गयी थी. इसके साथ ही सड़क किनारे बेतरतीब तरीके से लगी दुकानें और ठेले जाम की मुख्य वजह बने. स्थिति यह रही कि बाइक, ऑटो, ट्रैक्टर, वैन सहित सभी वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बाधित हो गयी. स्थानीय लोगों ने बताया कि हाट के दिन पहले भी जाम लगता था, पर इस बार हालात नियंत्रण से बाहर हो गये. सब्जी विक्रेताओं ने मुख्य सड़क के दोनों ओर अपना ठेला सजा लिया. दुकानें सड़क के बीच तक फैल गयीं, जिससे सड़क और संकरी हो गयी. इसके कारण महिलाओं, बुजुर्गों और मरीजों को घंटों तक जाम में फंसे रहना पड़ा. यात्रियों और राहगीरों को पैदल चलने तक की जगह नहीं मिली. सबसे गंभीर बात यह रही कि घंटों तक जाम लगे रहने के बावजूद प्रशासनिक स्तर पर कोई प्रभावी हस्तक्षेप नहीं हुआ. ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि बार-बार ऐसी स्थिति उत्पन्न होने के बावजूद प्रशासन मूकदर्शक बना रहता है.

बाजार में ट्रैफिक नियंत्रण की नहीं है व्यवस्था

उनका कहना है कि बाजार क्षेत्र में ट्रैफिक नियंत्रण की कोई स्थायी व्यवस्था नहीं है और न ही अतिक्रमण हटाने की कोई ठोस पहल की गयी है. कई जगहों पर आपसी विवाद और नोकझोंक जैसी स्थिति बनी, पर पुलिस की अनुपस्थिति ने समस्या को और गंभीर बना दिया. स्थानीय दुकानदारों और आम जनता ने प्रशासन से मांग की है कि तत्काल अतिक्रमण हटाया जाये और हाट के दिनों में नियमित रूप से पुलिस बल की तैनाती की जाये. साथ ही स्थायी ट्रैफिक व्यवस्था सुनिश्चित की जाये, ताकि लोगों को जाम से निजात मिल सके. ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि अगर जल्द सुधार नहीं हुआ, तो वे आंदोलन के लिए बाध्य होंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >