Gopalganj News: कटेया प्रखंड के दुहौना गांव में बुधवार को बाबा गोरखनाथ फाउंडेशन की ओर से समाजसेवी स्व. गोरखनाथ चौबे की 26वीं पुण्यतिथि श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनायी गयी. इस अवसर पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गयी. साथ ही पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उनके योगदान को याद करते हुए ग्रामीणों के बीच फलदार पौधों का वितरण किया गया.
ग्रामीणों के बीच फलदार पौधों का किया वितरण
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला परिषद सदस्य विजय तिवारी उर्फ विनय जी तथा बाबा गोरखनाथ फाउंडेशन के अध्यक्ष विजय चौबे ने संयुक्त रूप से ग्रामीणों के बीच फलदार पौधे वितरित किये. कार्यक्रम का संचालन फाउंडेशन के सचिव हरिशंकर चौबे ने किया.
वक्ताओं ने कहा कि स्व. गोरखनाथ चौबे ने पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य किया था. उनके पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी.
पौधरोपण और संरक्षण का लिया संकल्प
श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता राम अवध तिवारी ने की. कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने स्व. गोरखनाथ चौबे के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की. इसके साथ ही अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया.
कार्यक्रम में महातम चौबे, प्रमोद उपाध्याय, भगवान पांडेय, रमेश चौबे, चंद्रशेखर चौबे, शंभू चौबे, उमेश तिवारी, चम्मच उपाध्याय, संजय चौबे, टनमन चौबे, आशीष चौबे, शिवम चौबे, सत्यम चौबे, दीपक उपाध्याय उर्फ नटवर, शिवप्रताप, धननु, सतीश सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे.
