गोपालगंज में WhatsApp हैक कर सरकारी डॉक्टर के नाम पर 40 हजार की साइबर ठगी, एजेंट बन दोबारा मांगे पैसे

Gopalganj WhatsApp Hack Fraud : गोपालगंज में साइबर अपराधियों ने सरकारी डॉक्टर का WhatsApp अकाउंट हैक कर उनके परिचित से 40 हजार रुपये की ठगी कर ली. इतना ही नहीं, आरोपियों ने खुद को ब्लू डार्ट एजेंट बताकर दोबारा पैसे ऐंठने की भी कोशिश की.

Gopalganj WhatsApp Hack Fraud : (मनीष राज) गोपालगंज में साइबर अपराधियों ने सरकारी डॉक्टर का WhatsApp अकाउंट हैक कर उनके परिचित से 40 हजार रुपये की ठगी कर ली. इतना ही नहीं, आरोपियों ने खुद को ब्लू डार्ट एजेंट बताकर दोबारा पैसे ऐंठने की भी कोशिश की. पीड़ित डॉक्टर ने साइबर थाना में शिकायत दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की है.

WhatsApp अकाउंट हैक कर रची ठगी की साजिश

गोपालगंज सदर अस्पताल में तैनात डॉ. संतोष कुमार साइबर ठगी का शिकार हो गए. साइबर अपराधियों ने उनके मोबाइल नंबर xxxxxxxxxx से जुड़े WhatsApp अकाउंट को हैक कर लिया. इसके बाद ठगों ने डॉक्टर बनकर उनके परिचितों को संदेश भेजना शुरू कर दिया.

‘UPI काम नहीं कर रहा’ कहकर ऐंठ लिए 40 हजार रुपये

आरोपियों ने WhatsApp पर मैसेज भेजकर खुद को डॉ. संतोष कुमार बताया और कहा कि उनका UPI फिलहाल काम नहीं कर रहा है तथा उन्हें तत्काल पैसों की जरूरत है. भरोसा जीतने के बाद एक परिचित से 40 हजार रुपये ट्रांसफर करा लिए गए. ठगी में इस्तेमाल मोबाइल नंबर xxxxxxxxxx बताया गया है, जबकि संबंधित UPI ट्रांजैक्शन नंबर xxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxx है.

Gopalganj News : ब्लू डार्ट एजेंट बनकर दोबारा मांगे रुपये

ठगी की रकम हासिल करने के बाद भी साइबर अपराधी नहीं रुके. उन्होंने खुद को ब्लू डार्ट एक्सप्रेस का एजेंट बताकर दोबारा पैसे मांगने की कोशिश की. हालांकि इस बार उनकी चाल सफल नहीं हो सकी.

साइबर थाना में शिकायत, कार्रवाई की मांग

पीड़ित डॉ. संतोष कुमार ने गोपालगंज साइबर थाना में लिखित आवेदन देकर पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई है. उन्होंने संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की पहचान कर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

Gopalganj Cyber Crime : साइबर पुलिस की अपील

साइबर अपराधों को देखते हुए लोगों से अपील की गई है कि किसी भी WhatsApp मैसेज, कॉल या UPI भुगतान के अनुरोध पर बिना सत्यापन के पैसे न भेजें. यदि कोई संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे तो तुरंत साइबर थाना या राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराएं.

Also Read :प्रभात खबर इंपैक्ट : गंडक नहर के टूटे बांध की हुई मरम्मत, सारण में प्रशासन की कार्रवाई से बड़ी आबादी को मिली राहत

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vivek Singh

विवेक सिंह की डिजिटल मीडिया और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रही है. वे बिहार के मिथिला क्षेत्र के निवासी हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 2 वर्षों से सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं.

उन्होंने मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई की है. शिक्षा के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, जनसंचार, फोटो जर्नलिज्म, मोबाइल जर्नलिज्म (MOJO) और मीडिया रिसर्च की गहन समझ विकसित की है. अध्ययन के दौरान उन्होंने इंटर्नशिप भी की, जहां उन्हें न्यूजरूम की कार्यप्रणाली, टीवी समाचार निर्माण, स्क्रिप्ट लेखन, विजुअल चयन, फील्ड रिपोर्टिग और प्रसारण प्रक्रिया को नजदीक से समझने का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ.

पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से ग्राउंड रिपोर्टिंग, जनमत संग्रह (Public Opinion), सामाजिक मुद्दों की कवरेज और स्थानीय समाचारों के संकलन का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. उन्होंने विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर जमीनी स्तर से रिपोर्टिंग करते हुए आम लोगों की आवाज को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य किया है.

इसके साथ ही वे NGO से जुड़कर सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं. स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवा सशक्तिकरण, धार्मिक और जनकल्याण से जुड़े अभियानों में उनकी विशेष भागीदारी रही है. समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जागरूकता फैलाने और सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों में वे निरंतर योगदान देते रहे हैं.

वर्तमान में विवेक सिंह राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, अपराध, रियल-टाइम समाचारों, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों पर लेखन करते हैं. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization), कंटेंट प्लानिंग और ट्रेंड-आधारित समाचार लेखन की अच्छी समझ है. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, त्वरित कवरेज और कम समय में तथ्यपरक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.

विवेक सिंह किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं. वे विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही समाचार प्रकाशित करते हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग और लेखन में सटीकता तथा विश्वसनीयता बनी रहती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाले विवेक सिंह पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >