Gopalganj SP Inspects Police Lines: पुलिस अधीक्षक विनय तिवारी ने पुलिस केंद्र स्थित उपस्कर शाखा, शस्त्रागार शाखा तथा नवनियुक्त सिपाहियों के आवासीय परिसर का गहन निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने दोनों शाखाओं में संधारित पंजियों और अभिलेखों का बारीकी से अवलोकन किया.
अभिलेखों को नियमित अपडेट रखने का निर्देश
एसपी ने संबंधित पदाधिकारियों और कर्मियों को निर्देश दिया कि सभी अभिलेखों का नियमित अद्यतन किया जाए और उन्हें सुव्यवस्थित तरीके से सुरक्षित रखा जाए, ताकि आवश्यकता पड़ने पर उनका त्वरित उपयोग किया जा सके.
शस्त्रागार में हथियारों की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा
निरीक्षण के दौरान एसपी ने शस्त्रागार में रखे हथियारों के रख-रखाव, सुरक्षा व्यवस्था और नियमित जांच की प्रक्रिया का भी निरीक्षण किया. उन्होंने कहा कि पुलिस बल की कार्यकुशलता बनाए रखने के लिए उपकरणों का सही रखरखाव बेहद आवश्यक है.
सिपाहियों के आवासीय परिसर का भी लिया जायजा
निरीक्षण के अगले चरण में पुलिस अधीक्षक ने नवीन पुलिस केंद्र में नवनियुक्त सिपाहियों के आवासीय परिसर का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने स्वच्छता, पेयजल, शौचालय और अन्य मूलभूत सुविधाओं की स्थिति की समीक्षा की.
अनुशासन और संवेदनशील व्यवहार पर दिया जोर
एसपी विनय तिवारी ने सिपाहियों को अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और आमजन के प्रति संवेदनशील व्यवहार बनाए रखने की नसीहत दी. उन्होंने कहा कि बेहतर पुलिसिंग के लिए जवानों का आचरण और सेवा भाव महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है.
Also Read: बांकीपुर जीतने के बाद क्या करेंगे प्रशांत किशोर, जानिए जन सुराज का अगला प्लान
