गोपालगंज: घर में सो रही किशोरी को सांप ने डसा, इलाज के दौरान हुई मौत

Gopalganj Snake Bite: गोपालगंज के भोरे थाना क्षेत्र के छटीहाव गांव में जहरीले सांप के काटने से 17 वर्षीय किशोरी की मौत हो गई. भोरे सीएचसी और सदर अस्पताल में इलाज के बाद उसे पीएमसीएच रेफर किया गया था, लेकिन पटना ले जाने के दौरान रास्ते में उसकी मौत हो गई.

गोपालगंज से मनीष राज की रिपोर्ट
Gopalganj Snake Bite:
गोपालगंज जिले के भोरे थाना क्षेत्र के छटीहाव गांव में जहरीले सांप के काटने से 17 वर्षीय किशोरी की मौत हो गई. प्राथमिक इलाज के बाद उसे बेहतर उपचार के लिए पटना रेफर किया गया था, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में शोक का माहौल है.

घर में सोने के दौरान सांप ने गर्दन पर काटा

मृतका की पहचान छटीहाव गांव निवासी रामपुकार राम की 17 वर्षीय पुत्री गायत्री कुमारी के रूप में हुई है. परिजनों के अनुसार, गायत्री रात में घर के अंदर चौकी पर सो रही थी. इसी दौरान जहरीले सांप ने उसकी गर्दन पर काट लिया. सांप के काटते ही उसकी तबीयत बिगड़ने लगी और वह अचेत हो गई.

भोरे सीएचसी से सदर अस्पताल, फिर पीएमसीएच किया गया रेफर

घटना के बाद परिजन आनन-फानन में किशोरी को भोरे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे. वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल रेफर कर दिया. सदर अस्पताल में भी हालत में सुधार नहीं होने पर डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए उसे पटना स्थित पीएमसीएच भेज दिया.

रास्ते में ही हुई मौत, गांव में पसरा मातम

पटना ले जाने के दौरान रास्ते में ही किशोरी ने दम तोड़ दिया. मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. गांव में शोक की लहर दौड़ गई और लोगों ने परिवार को ढांढस बंधाया.

ग्रामीणों ने जागरूकता अभियान चलाने की मांग की

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से गांवों में सर्पदंश से बचाव के लिए जागरूकता अभियान चलाने और समय पर इलाज की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है.

इसे भी पढ़ें:  23, 24, 25, 26 जून को बिहार के इन जिलों में रहेगा आंधी- तूफान और बारिश का दौर, मौसम विभाग का डबल अलर्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vivek Pandey

विवेक रंजन पांडेय का जन्म और पालन-पोषण बिहार के गौरवशाली इतिहास और ज्ञान की भूमि नालंदा में हुआ. इसी पावन धरती के संस्कारों ने उन्हें समाज और व्यवस्था को गहराई से देखने का नजरिया दिया. पत्रकारिता के प्रति अपने जुनून को करियर बदलने के लिए उन्होंने पटना के आर्यभट्ट विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. पिछले 7 वर्षों से टीवी चैनल के जरिए रिपोर्टिंग फील्ड में लगातार सक्रिय हैं. Network 10 National News Channel से करियर की शुरुआत की. उसके बाद कई संस्थानों में काम किया. शिक्षा और राजनीति के साथ कृषि, महिला सुरक्षा से जुड़े मुद्दे पर विशेष रूचि रखते हैं. पत्रकारिता की बारीकियों को सीखा और ग्राउंड जीरो पर रहकर जनता से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया. वर्तमान में Prabhat Khabar के माध्यम से बिहार की खबरों को एक नया आयाम दे रहे हैं. वे बिहार की राजनीति के साथ-साथ देश की सियासी हलचलों पर भी पैनी नजर रखते हैं. अपने शानदार करियर में उन्होंने ​बिहार के वर्तमान मुख्यमंत्री जब वह उप मुख्यमंत्री थे तब इंटरव्यू किया. इसके साथ कैबिनेट के अधिकांश प्रमुख मंत्रियों का विशेष इंटरव्यू किया है. ​बिहार के शीर्ष नेताओं और नौकरशाहों को बहुत करीब से देखा, समझा और उनकी नीतियों का निष्पक्ष विश्लेषण किया. ​जटिल राजनीतिक घटनाक्रमों को बेहद सरल भाषा में जनता के सामने पेश किया है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >