बिहार: वर्दी में जाम छलकाते दिखे दारोगा, वीडियो वायरल होने के बाद SP ने लिया एक्शन

Bihar News: गोपालगंज में शराब पीते दिखे एसआई का वीडियो वायरल होते ही हड़कंप मच गया. मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस अधीक्षक विनय तिवारी ने आरोपी एसआई को लाइन हाजिर कर दिया है.

Bihar News: बिहार में शराबबंदी के बीच गोपालगंज से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. फुलवरिया थाना में तैनात एसआई अवधेश प्रसाद को शराब पीने के कथित वीडियो वायरल होने के बाद लाइन हाजिर कर दिया गया है.

वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

बताया जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा था. इस वीडियो में एसआई अवधेश प्रसाद को उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के भवानी छापर इलाके में एक शराब भट्टी से अंग्रेजी शराब खरीदते हुए देखा जा रहा है.

कमरे में बैठकर पीते दिखे शराब

वीडियो में आगे यह भी नजर आता है कि वे शराब की बोतल बाइक की डिक्की में रखकर एक कमरे में जाते हैं और वहीं बैठकर शराब पीते हैं. हालांकि, यह वीडियो कब और कहां का है, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है.

SP ने की त्वरित कार्रवाई

मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक विनय तिवारी ने तुरंत कार्रवाई की. प्रारंभिक जांच के आधार पर एसआई को लाइन हाजिर कर दिया गया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है.

SDPO ने क्या कहा

हथुआ एसडीपीओ आनंद मोहन गुप्ता ने बताया कि वीडियो सामने आने के बाद यह कार्रवाई की गई है. उन्होंने कहा कि जांच के बाद आगे की सख्त कार्रवाई की जाएगी.

शराबबंदी पर उठे सवाल

बिहार में लागू शराबबंदी कानून के बीच इस तरह की घटना ने पुलिस विभाग की छवि पर सवाल खड़े कर दिए हैं. लोग सवाल उठा रहे हैं कि जब कानून लागू कराने वाले ही नियम तोड़ेंगे, तो आम जनता से पालन की उम्मीद कैसे की जा सकती है.

Also Read: 20 साल में पहली बार ईद पर गांधी मैदान से दूर रहे नीतीश कुमार, बेटे निशांत को आगे बढ़ा रही जेडीयू?

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >