गोपालगंज में सफाई कर्मियों की हड़ताल से ठप हुई शहर की सफाई, दूसरे दिन सड़क पर उतरे कर्मचारी, नगर परिषद पर लगाए आरोप

गोपालगंज नगर परिषद के सफाई कर्मी स्थायी नियुक्ति की मांग को लेकर हड़ताल पर हैं. दूसरे दिन भी सफाई कार्य ठप रहने से शहर में कचरे का अंबार लग गया है, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं.

गोपालगंज से संजय अभय की रिपोर्ट Gopalganj News : गोपालगंज नगर परिषद के सफाई कर्मियों की हड़ताल शुक्रवार को दूसरे दिन भी जारी रही. सफाई कार्य पूरी तरह ठप रहने से शहर में जगह-जगह कचरे का अंबार लग गया है. शुक्रवार सुबह सफाई कर्मी बैनर और तख्तियां लेकर शहर की सड़कों पर उतरे और डाकघर चौक पर प्रदर्शन करते हुए नुक्कड़ सभा आयोजित की. इस दौरान नगर परिषद के अध्यक्ष और कार्यपालक पदाधिकारी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई.

स्थायी नियुक्ति नहीं होने पर जताया आक्रोश

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे राजू बांसफोर ने आरोप लगाया कि नगर परिषद में नियमों की अनदेखी कर अपने सगे-संबंधियों और अन्य लोगों को जमादार के पद पर नियुक्त किया गया है. उन्होंने कहा कि पहले चार जमादार थे, जबकि अब उनकी संख्या बढ़ाकर 10 कर दी गई है. उनका आरोप था कि कई नए जमादारों को सफाई व्यवस्था की जानकारी तक नहीं है, जबकि वर्षों से काम कर रहे सफाई कर्मियों को अब तक स्थायी नहीं किया गया.

25-30 साल से काम कर रहे कर्मियों को नहीं मिली स्थायी नौकर

सफाई कर्मी शारदा देवी ने आरोप लगाया कि नगर परिषद में सफाई कर्मियों का लगातार शोषण किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि कई कर्मचारी 25 से 30 वर्षों से सेवा दे रहे हैं, लेकिन आज तक उन्हें स्थायी नहीं किया गया. प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होंगी, तब तक सफाई कार्य शुरू नहीं किया जाएगा.

दो दिनों से नहीं उठा कचरा, शहर में बढ़ी परेशानी

राज्यव्यापी हड़ताल के कारण पिछले दो दिनों से शहर में कचरे का उठाव नहीं हो सका है. इससे कई इलाकों में गंदगी फैल गई है और बदबू से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. शहरवासियों ने जल्द सफाई व्यवस्था बहाल करने की मांग की है.

जांच और कार्रवाई की मांग

प्रदर्शनकारी सफाई कर्मियों ने नगर परिषद के अधिकारियों और कुछ वार्ड पार्षदों पर मनमानी और मजदूरों के शोषण का आरोप लगाया. उन्होंने सरकार से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, दोषियों पर कार्रवाई करने और वर्षों से कार्यरत सफाई कर्मियों को स्थायी नियुक्ति देने की मांग की.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By विवेक सिंह

विवेक सिंह की डिजिटल मीडिया और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रही है. वे बिहार के मिथिला क्षेत्र के निवासी हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 2 वर्षों से सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं.

उन्होंने मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई की है. शिक्षा के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, जनसंचार, फोटो जर्नलिज्म, मोबाइल जर्नलिज्म (MOJO) और मीडिया रिसर्च की गहन समझ विकसित की है. अध्ययन के दौरान उन्होंने इंटर्नशिप भी की, जहां उन्हें न्यूजरूम की कार्यप्रणाली, टीवी समाचार निर्माण, स्क्रिप्ट लेखन, विजुअल चयन, फील्ड रिपोर्टिग और प्रसारण प्रक्रिया को नजदीक से समझने का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ.

पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से ग्राउंड रिपोर्टिंग, जनमत संग्रह (Public Opinion), सामाजिक मुद्दों की कवरेज और स्थानीय समाचारों के संकलन का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. उन्होंने विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर जमीनी स्तर से रिपोर्टिंग करते हुए आम लोगों की आवाज को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य किया है.

इसके साथ ही वे NGO से जुड़कर सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं. स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवा सशक्तिकरण, धार्मिक और जनकल्याण से जुड़े अभियानों में उनकी विशेष भागीदारी रही है. समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जागरूकता फैलाने और सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों में वे निरंतर योगदान देते रहे हैं.

वर्तमान में विवेक सिंह राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, अपराध, रियल-टाइम समाचारों, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों पर लेखन करते हैं. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization), कंटेंट प्लानिंग और ट्रेंड-आधारित समाचार लेखन की अच्छी समझ है. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, त्वरित कवरेज और कम समय में तथ्यपरक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.

विवेक सिंह किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं. वे विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही समाचार प्रकाशित करते हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग और लेखन में सटीकता तथा विश्वसनीयता बनी रहती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाले विवेक सिंह पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >