गोपालगंज : अस्पताल में लगा AC खोलकर ले जाने की कोशिश कर रहा था युवक धराया

Gopalganj Sadar Hospital : गोपालगंज के मॉडल सदर अस्पताल में चोरी की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं. अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं.

गोपालगंज से मनीष राज की रिपोर्ट
Gopalganj Sadar Hospital : गोपालगंज सदर अस्पताल में चोरी की एक और घटना सामने आई है. मलेरिया वार्ड में लगे एसी को चोरी करने की कोशिश कर रहे एक युवक को रंगे हाथ पकड़ लिया गया. जानकारी के अनुसार, युवक शुक्रवार को मलेरिया वार्ड में घुसकर वहां लगे एसी को खोलकर ले जाने का प्रयास कर रहा रहा था. इसी दौरान ड्यूटी पर मौजूद सुरक्षा कर्मी को उस पर शक हुआ और उसने तत्काल कार्रवाई करते हुए युवक को पकड़ लिया.

पकड़े जाने के बाद युवक से पूछताछ की गई, जिसमें उसने अपना नाम सोनू कुमार बताया, जो नगर थाना क्षेत्र के थाना रोड का निवासी है. घटना की सूचना तुरंत डायल 112 पुलिस को दी गई. इसके बाद सुरक्षा कर्मी ने लिखित आवेदन के साथ युवक को पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस युवक को अपने साथ थाने ले गई है, जहां उससे पूछताछ की जा रही है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है.

मॉडल अस्पताल में बढ़ीं चोरी की घटनाएं


अस्पताल में इलाज कराने आने वाले मरीजों और उनके परिजनों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ती जा रही है. अस्पताल परिसर, विशेषकर इमरजेंसी वार्ड और पार्किंग क्षेत्र में मोबाइल, बाइक एवं अन्य सामान चोरी होने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं. आज इससे पहले नगर थाना क्षेत्र के हजियापुर गांव निवासी नेहा कुमारी को लूज मोशन और पेट दर्द की शिकायत के बाद परिजनों ने सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया था. इलाज के दौरान अज्ञात चोर उनका मोबाइल फोन चोरी कर मौके से फरार हो गए.

पीड़िता और परिजनों के अनुसार, घटना इतनी तेजी से हुई कि किसी को इसकी भनक तक नहीं लगी. जब मोबाइल नहीं मिला तो परिजनों ने शोर मचाया, जिसके बाद सुरक्षा कर्मियों को घटना की जानकारी हुई.

मॉडल अस्पताल गोपालगंज

पहले भी उठ चुके हैं सुरक्षा पर सवाल


कुछ दिन पहले महिला प्रसूति वार्ड में भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठे थे. परिजनों का आरोप था कि देर रात कुछ संदिग्ध लोग वार्ड में घूम रहे थे और नवजात बच्चों के बारे में पूछताछ कर रहे थे. इस घटना के बाद भी परिजनों ने अस्पताल प्रशासन से सुरक्षा बढ़ाने की मांग की थी.

Gopalganj News न्यूज भीड़ का फायदा उठा रहे हैं चोर


अस्पताल में मौजूद मरीजों और उनके परिजनों का कहना है कि इमरजेंसी वार्ड में जरूरत से अधिक लोगों के प्रवेश के कारण अव्यवस्था की स्थिति बनी रहती है. एक मरीज के साथ कई लोग अंदर चले जाते हैं, जिसका फायदा उठाकर चोर आसानी से वारदात को अंजाम दे रहे हैं.

Also Read : हाजीपुर में 145 सिपाहियों ने दी शानदार दीक्षांत परेड, देशसेवा और ईमानदारी की दिलाई गई शपथ

Also Read : गोपालगंज सदर अस्पताल में बढ़ीं चोरी की घटनाएं, इमरजेंसी वार्ड से महिला का मोबाइल चोरी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vivek Singh

विवेक सिंह की डिजिटल मीडिया और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रही है. वे बिहार के मिथिला क्षेत्र के निवासी हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 2 वर्षों से सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं.

उन्होंने मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई की है. शिक्षा के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, जनसंचार, फोटो जर्नलिज्म, मोबाइल जर्नलिज्म (MOJO) और मीडिया रिसर्च की गहन समझ विकसित की है. अध्ययन के दौरान उन्होंने इंटर्नशिप भी की, जहां उन्हें न्यूजरूम की कार्यप्रणाली, टीवी समाचार निर्माण, स्क्रिप्ट लेखन, विजुअल चयन, फील्ड रिपोर्टिग और प्रसारण प्रक्रिया को नजदीक से समझने का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ.

पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से ग्राउंड रिपोर्टिंग, जनमत संग्रह (Public Opinion), सामाजिक मुद्दों की कवरेज और स्थानीय समाचारों के संकलन का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. उन्होंने विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर जमीनी स्तर से रिपोर्टिंग करते हुए आम लोगों की आवाज को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य किया है.

इसके साथ ही वे NGO से जुड़कर सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं. स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवा सशक्तिकरण, धार्मिक और जनकल्याण से जुड़े अभियानों में उनकी विशेष भागीदारी रही है. समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जागरूकता फैलाने और सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों में वे निरंतर योगदान देते रहे हैं.

वर्तमान में विवेक सिंह राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, अपराध, रियल-टाइम समाचारों, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों पर लेखन करते हैं. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization), कंटेंट प्लानिंग और ट्रेंड-आधारित समाचार लेखन की अच्छी समझ है. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, त्वरित कवरेज और कम समय में तथ्यपरक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.

विवेक सिंह किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं. वे विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही समाचार प्रकाशित करते हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग और लेखन में सटीकता तथा विश्वसनीयता बनी रहती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाले विवेक सिंह पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >