गोपालपुर में दर्दनाक सड़क हादसा. अज्ञात वाहन की टक्कर से मजदूर की मौत, साथी गंभीर

Gopalganj News : गोपालगंज के गोपालपुर में भीषण सड़क हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई और उसका साथी गंभीर रूप से घायल है। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है।

Gopalganj News : जिले के गोपालपुर थाना क्षेत्र के मुख्य मार्ग पर गुरुवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. वहीं घायल को इलाज के लिए भर्ती कराया गया, जहां से उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए गोरखपुर रेफर कर दिया गया.

मृतक की हुई पहचान, साथी की हालत नाजुक

मृतक की पहचान उचकागांव थाना क्षेत्र के जमशड़ हाता गांव निवासी विद्या चौधरी के 27 वर्षीय पुत्र मंतोष यादव के रूप में हुई है. वहीं घायल युवक की पहचान पन्ना लाल चौधरी के रूप में की गई है. उसकी हालत गंभीर बनी हुई है.

रिश्तेदार के घर से लौटते समय हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, मंतोष यादव अपने गांव के ही साथी पन्ना लाल चौधरी के साथ रिश्तेदार के घर से बाइक से वापस लौट रहा था. इसी दौरान गोपालपुर मुख्य मार्ग पर किसी अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए.

अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया. वहां चिकित्सकों ने मंतोष यादव को मृत घोषित कर दिया. वहीं प्राथमिक उपचार के बाद पन्ना लाल चौधरी की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर रेफर कर दिया गया.

इकलौते कमाने वाले सदस्य की मौत से परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

मंतोष यादव मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था और वह परिवार का इकलौता कमाने वाला सदस्य था. उसकी मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया है. अपने पीछे वह पत्नी, एक बेटा और दो बेटियों को छोड़ गया है. पिता की असमय मौत से पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है.

अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी पुलिस

पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश शुरू कर दी है. आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की जा रही है, ताकि हादसे के जिम्मेदार वाहन की पहचान कर उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सके.

Also Read : हाजीपुर में युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, घर के बाहर मोबाइल देख रहे युवक को मारी दो गोलियां



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मनीष राज

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >