गोपालगंज को मिलेगी वंदे भारत और नए अमृत भारत स्टेशन? रेल राज्य मंत्री से मिले शिक्षा मंत्री, थावे-पटना इंटरसिटी का समय बदलने की मांग

Mithilesh Tiwari Meet Minister of State for Railways: गोपालगंज और बैकुंठपुर के लिए रेल सुविधाओं के विस्तार को लेकर शिक्षा मंत्री ने केंद्रीय रेल राज्य मंत्री से मुलाकात की. उन्होंने थावे-पटना इंटरसिटी का समय बदलने, वंदे भारत चलाने और स्टेशनों के अमृत भारत योजना में विकास जैसे महत्वपूर्ण प्रस्ताव रखे.

Mithilesh Tiwari Meet Minister of State for Railways: गोपालगंज और बैकुंठपुर क्षेत्र में रेल सुविधाओं के विस्तार को लेकर बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बुधवार को नई दिल्ली स्थित रेल भवन में केंद्रीय रेल राज्य मंत्री वी. सोमन्ना से शिष्टाचार मुलाकात की. मुलाकात के दौरान उन्होंने क्षेत्र की बहुप्रतीक्षित रेल परियोजनाओं, नई ट्रेनों के परिचालन और प्रमुख स्टेशनों के पुनर्विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों का मांग पत्र केंद्रीय मंत्री को सौंपा.

थावे-पटना इंटरसिटी का समय बदलने और वंदे भारत चलाने की मांग

शिक्षा मंत्री ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए महत्वपूर्ण रेल सेवाओं में बदलाव और नई ट्रेनों की शुरुआत पर जोर दिया:

  • इंटरसिटी की समय-सारणी में बदलाव: थावे-पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस के समय में फेरबदल करते हुए इसे पटना से सुबह 5:00 बजे और थावे से शाम 7:00 बजे चलाने तथा यात्रा की समय-अवधि कम करने की मांग की.
  • वंदे भारत एक्सप्रेस का प्रस्ताव: गोरखपुर से गोपालगंज-मशरख होते हुए पटना तक नई वंदे भारत ट्रेन के परिचालन का आग्रह किया.
  • महानगरों के लिए सीधी ट्रेनें: गोपालगंज से देश की राजधानी दिल्ली समेत अन्य प्रमुख औद्योगिक महानगरों के लिए सीधी ट्रेन सेवा शुरू करने का प्रस्ताव रखा.
रेल राज्यमंत्री से अपनी मांग को रखते शिक्षा मंत्री.

बैकुंठपुर-सिधवलिया स्टेशन का अमृत भारत योजना में विकास

बैठक के दौरान रेलवे स्टेशनों के आधुनिकीकरण और बुनियादी ढांचे के विस्तार पर भी विस्तार से चर्चा हुई:

  • अमृत भारत स्टेशन योजना: बैकुंठपुर और सिधवलिया रेलवे स्टेशनों को अमृत भारत स्टेशन योजना में शामिल कर आधुनिक यात्री सुविधाओं से लैस करने की बात कही.
  • ट्रेनों का ठहराव व रैक प्वाइंट: सिधवलिया स्टेशन पर ताप्ती-गंगा एक्सप्रेस के ठहराव की मांग की और नवनिर्मित रैक प्वाइंट के औपचारिक उद्घाटन के लिए रेल राज्य मंत्री को आमंत्रित किया.
  • आरओबी/आरयूबी निर्माण में तेजी: दिघवा दुबौली में स्वीकृत आरओबी (रेल ओवरब्रिज) और आरयूबी (रेल अंडरब्रिज) के निर्माण कार्य में तेजी लाने का आग्रह किया, ताकि स्थानीय लोगों को जाम से निजात मिल सके.

केंद्रीय मंत्री ने दिया सकारात्मक पहल का आश्वासन

केंद्रीय रेल राज्य मंत्री वी. सोमन्ना ने सभी प्रस्तावों को गंभीरता से सुना और गोपालगंज क्षेत्र की रेल समस्याओं के समाधान के लिए सकारात्मक कार्रवाई का भरोसा दिलाया.

"गोपालगंज और बैकुंठपुर के आर्थिक विकास, स्थानीय व्यापार, रोजगार, उच्च शिक्षा और बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए आधुनिक रेल कनेक्टिविटी अत्यंत आवश्यक है. क्षेत्रवासियों को सुगम, सुरक्षित और समयबद्ध रेल सुविधाएं उपलब्ध कराना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है, जिसके लिए केंद्र सरकार के स्तर पर हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं." — मिथिलेश तिवारी, शिक्षा मंत्री

Also Read: गोरखपुर-गोपालगंज-पटना रूट पर वंदे भारत चलाने की उठी मांग, दिल्ली में रेल राज्य मंत्री से मिले मिथिलेश तिवारी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By संजय कुमार अभय

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >