गोपालगंज: पंचदेवरी सीएचसी का डीआरडीए निदेशक ने किया निरीक्षण, मेडिकल स्टोर पर जताई सख्ती

डीआरडीए निदेशक राकेश चौबे ने पंचदेवरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया. उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं, दवा उपलब्धता और साफ-सफाई की गहन समीक्षा की. अवैध मेडिकल स्टोर पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई.

Gopalganj News: गोपालगंज जिले के पंचदेवरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में डीआरडीए के निदेशक राकेश चौबे ने औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की गहन समीक्षा की. निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल की एक-एक व्यवस्था का काफी बारीकी से जायजा लिया. उन्होंने ओपीडी, पैथोलॉजी लैब, जीवन रक्षक दवाओं की उपलब्धता, इनडोर मरीजों को मिलने वाली भोजन-दवा जैसी सुविधाओं तथा पूरे परिसर की साफ-सफाई की स्थिति की गहन जांच की.

दिए कई आवश्यक निर्देश

निदेशक ने इलाज कराने पहुंचे ग्रामीण मरीजों से सीधे बातचीत कर अस्पताल की व्यवस्थाओं और डॉक्टरों की उपस्थिति का फीडबैक भी लिया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने सीएचसी प्रभारी डॉ रंजीत कुमार और बीएचएम गौरव कुमार को स्वास्थ्य सेवाओं में और सुधार लाने के लिए कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. उन्होंने अस्पताल में उपलब्ध जांच सुविधाओं की जानकारी ली तथा एसजीपीटी (SGPT) और विडाल जांच शीघ्र शुरू कराने का सख्त निर्देश दिया.

अवैध मेडिकल स्टोर पर भड़के

अस्पताल परिसर के मुख्य गेट पर मेडिकल स्टोर का बड़ा बोर्ड लगाकर संचालित की जा रही एक निजी दवा दुकान की भी निदेशक ने स्वयं जांच की. जांच के दौरान संबंधित तकनीकी दस्तावेज और लाइसेंस संतोषजनक नहीं मिलने पर निदेशक ने दुकानदार को तत्काल बोर्ड हटाने और अनियमित तरीके से दुकान का संचालन बंद करने की कड़ी चेतावनी दी. उन्होंने स्पष्ट कहा कि नियम के विरुद्ध जाने वालों पर सीधे प्राथमिकी दर्ज करायी जायेगी.

स्वास्थ्य जांच शिविर का जायजा

सीएचसी के निरीक्षण के बाद डीआरडीए निदेशक कोइसा पंचायत के अहिरौली दलित बस्ती पहुंचे. वहां उन्होंने टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत विशेष रूप से आयोजित स्वास्थ्य जांच शिविर का निरीक्षण किया. उन्होंने शिविर की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए राष्ट्रीय अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने तथा सुदूर क्षेत्रों में अधिक से अधिक संभावित मरीजों की स्क्रीनिंग सुनिश्चित करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया.

Also Read: गोपालगंज में हथियार लेकर घूमने का वीडियो वायरल, प्राथमिकी दर्ज, पुलिस कर रही छापेमारी


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ajit dubey

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >