गोपालगंज: खोया हुआ मोबाइल पाकर खिले 74 लोगों के चेहरे, पुलिस के 'ऑपरेशन मुस्कान' ने जीता दिल

Gopalganj Operation Muskaan: गोपालगंज पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान अभियान के तहत CEIR पोर्टल की मदद से 74 गुम मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिए. एसपी विनय तिवारी ने लोगों से CEIR पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने की अपील की.

Gopalganj Operation Muskaan: गोपालगंज जिले में गुम हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन मुस्कान अभियान के तहत गोपालगंज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस अधीक्षक विनय तिवारी के निर्देशन में चलाए गए अभियान के दौरान CEIR पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के आधार पर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से 74 मोबाइल फोन बरामद किए गए.

CEIR पोर्टल की मदद से हुई बरामदगी

पुलिस ने तकनीकी सहायता और लगातार निगरानी के माध्यम से गुम हुए मोबाइल फोन को ट्रैक किया. बरामदगी के बाद संबंधित थाना क्षेत्रों के थानाध्यक्षों ने सभी आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर मोबाइल फोन उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिए.

मोबाइल मिलते ही खिल उठे लोगों के चेहरे

अपने खोए हुए मोबाइल फोन वापस मिलने पर लोगों ने खुशी जताई और गोपालगंज पुलिस का आभार व्यक्त किया. पुलिस का कहना है कि इस अभियान से आम लोगों का पुलिस पर विश्वास और मजबूत हुआ है.

एसपी ने लोगों से की अपील

पुलिस अधीक्षक विनय तिवारी ने बताया कि ऑपरेशन मुस्कान का उद्देश्य गुम या चोरी हुए मोबाइल फोन को खोजकर उनके वास्तविक मालिकों तक पहुंचाना है. उन्होंने लोगों से अपील की कि मोबाइल गुम होने या चोरी होने पर CEIR पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं, ताकि पुलिस तकनीकी सहायता से जल्द कार्रवाई कर सके.

आगे भी जारी रहेगा अभियान

गोपालगंज पुलिस ने कहा कि ऑपरेशन मुस्कान आगे भी जारी रहेगा. इस अभियान के माध्यम से आम लोगों को राहत देने के साथ-साथ मोबाइल चोरी से जुड़े अपराधों पर भी प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा रहा है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manish raj

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >