भोरे के युवक की उत्तर प्रदेश में सड़क हादसे में मौत, परिजनों में कोहराम

Gopalganj News : कानपुर में हादसे का शिकार हुआ गोपालगंज का युवक, मां और बहन पर टूटा दुखों का पहाड़

गोपालगंज से सुरेश कुमार राय की रिपोर्ट
Gopalganj News : भोरे थाना क्षेत्र के लामीचौर बाजार गांव निवासी एक युवक की उत्तर प्रदेश के कानपुर में सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई. मृतक की पहचान लामीचौर बाजार निवासी उपदेश गुप्ता के 24 वर्षीय पुत्र अंकित गुप्ता के रूप में की गई है. वह कानपुर के अलीपुर में टेलर चलाता था. घटना की जानकारी मिलने के बाद से ही परिजनों में कोहराम मच गया है.

लोहे के पाइप की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, गांव में मातम

मिली जानकारी के अनुसार, अंकित गुप्ता कानपुर के अलीपुर इलाके में एक टेलर गाड़ी लेकर जा रहा था. इसी दौरान वह गाड़ी पर ही लदे भारी-भरकम लोहे के पाइप की चपेट में आ गया. हादसा इतना भयानक था कि अंकित की मौके पर ही मौत हो गई. उत्तर प्रदेश पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद इसकी सूचना मृतक के परिजनों को दी.

घर पहुंची मौत की खबर तो मच गया कोहराम

बताया जाता है कि मृतक अंकित गुप्ता के पिता उपदेश गुप्ता खुद ट्रक का कारोबार करते हैं और वर्तमान में अपने पूरे परिवार के साथ पंजाब में रहते हैं. वहीं, लामीचौर बाजार स्थित घर पर अभी अंकित की मां और बहन ही मौजूद हैं. जैसे ही यूपी पुलिस के जरिए अंकित की मौत की खबर घर पहुंची, मां और बहन पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा. दोनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जिन्हें सांत्वना देने के लिए आस-पास के ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई है. पूरा गांव इस असमय मौत की खबर से स्तब्ध है.

Also Read : बदलते मौसम में बढ़ा चमकी बुखार का खतरा, स्वास्थ्य विभाग ने शुरू किया जनजागरण अभियान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Yuvraj Ratan

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >