बैकुंठपुर में विश्व साइकिल दिवस 2026 पर विशाल साइकिल रैली का आयोजन

Gopalganj News : बैकुंठपुर में “संडे ऑन साइकिल” अभियान सफल, युवाओं और छात्रों की रही भागीदारी

गोपालगंज से एस ज्योति की रिपोर्ट
Gopalganj News : गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र में स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत विश्व साइकिल दिवस 2026 के अवसर पर स्वच्छता, स्वास्थ्य, एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए साइकिल अपनायें. समाज में स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं मितव्ययिता हेतु लोगों में जागरूकता लाने हेतु जिला जल स्वच्छता समिति गोपालगंज के तत्वाधान में एक विशाल साईकिल रैली का आयोजन रविवार की सुबह की गयी.

स्वास्थ्य, सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरूकता रैली का आयोजन

साइकिल रैली में बैकुंठपुर के प्रखंड विकास पदाधिकारी नंदकिशोर साह, थानाध्यक्ष सुभाष कुमार, अपर थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार, लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के प्रखंड समन्वयक सच्चिदानंद कुमार, एलबी यादव सहित सैकड़ों की संख्या में नवयुवक, छात्र-छात्रा व समाजसेवी साइकिल पर सवार हो ब्लॉक परिसर से दिघवा दुबौली मार्केट होते हुए डाक बंगला रोड एवं थाना रोड होकर हेल्थ फीटनेस कार्यक्रम को सफल बनाया. विश्व साइकिल दिवस तहत ‘सन्डे ऑन साइकिल’ का विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया. बीडीओ ने बताया कि सभी लोग साइकिल रैली व जागरूकता कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें इससे स्वास्थ्य, सुरक्षा, पर्यावरण व आर्थिक दृष्टिकोण से भी अनेकों लाभ मिलेगा.

Also Read : बिहार-झारखंड सीमा पर खनिज परिवहन नियम सख्त, ट्रांजिट पास जरूरी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Yuvraj Ratan

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >