यज्ञ में शामिल होने जा रही महिला को बाइक ने मारी टक्कर, इलाज के दौरान मौत

Gopalganj News: सलोना मोड़ के पास गुरुवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई. मृतका की पहचान आलापुर निवासी 45 वर्षीय सुनैना देवी, पति संतोष यादव के रूप में हुई है.

Gopalganj News: (मनीष राज) गोपालगंज जिले के बरौली थाना क्षेत्र के सलोना मोड़ के पास गुरुवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई. मृतका की पहचान आलापुर निवासी 45 वर्षीय सुनैना देवी, पति संतोष यादव के रूप में हुई है.

सड़क पार करने के दौरान हुआ हादसा

बताया जाता है कि सुनैना देवी अपने पति के साथ किसी यज्ञ में शामिल होने जा रही थीं. इसी दौरान सलोना मोड़ के पास सड़क पार करते समय तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई.

गोरखपुर में इलाज के दौरान तोड़ा दम

स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से घायल महिला को तुरंत सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी नाजुक हालत को देखते हुए इमरजेंसी में तैनात डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया. इलाज के दौरान गुरुवार की सुबह गोरखपुर में उनकी मौत हो गई.

मौत की खबर से परिजनों में मचा कोहराम

महिला की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और घर में मातम छा गया. इधर सूचना मिलने पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

पुलिस ने अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और पूरे मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vivek Ranjan

विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 8 वर्षों से टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने Aryabhatta Knowledge University, Patna से BJMC की पढ़ाई की है.

उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत Network 10 टीवी चैनल से की. इसके बाद News India, News18 Digital सहित कई राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में फील्ड रिपोर्टिंग और कंटेंट राइटिंग का अनुभव प्राप्त किया.

वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में Content Writer के रूप में कार्यरत हैं. यहां बिहार की राजनीति, चुनाव, शिक्षा, कृषि, रोजगार, सरकारी योजनाओं, सामाजिक सरोकारों और विभिन्न जिलों की महत्वपूर्ण खबरों पर तथ्यपरक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >