Gopalganj News: गोपालगंज में विश्व रक्तदान दिवस पर होगा, स्वैच्छिक रक्तदान महासमागम

Gopalganj News: विश्व रक्तदान दिवस पर होगा स्वैच्छिक रक्तदान महासमागम, 50 यूनिट रक्त संग्रह का लक्ष्य, युवाओं से आगे आने की अपील

Gopalganj News: विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर आगामी 14 जून को तपस्या फाउंडेशन द्वारा संचालित तपस्या ब्लड बैंक परिसर में राज्य सरकार के स्वास्थ्य विभाग के निर्देशानुसार एक दिवसीय स्वैच्छिक रक्तदान महासमागम का आयोजन किया जाएगा. इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं एवं समाजसेवियों की भागीदारी सुनिश्चित करने की तैयारी की जा रही है.

पांच वर्षों से जरूरतमंदों को उपलब्ध करा रहा रक्त

तपस्या ब्लड बैंक के प्रबंधक राहुल पांडेय ने बताया कि तपस्या ब्लड बैंक जीवन रक्षा को अपना धर्म मानते हुए पिछले पांच वर्षों में लगभग 500 जरूरतमंद मरीजों को मात्र 1250 रुपये प्रोसेसिंग शुल्क पर बिना प्रतिस्थापन प्रणाली के आकस्मिक स्थिति में रक्त उपलब्ध करा चुका है. उन्होंने कहा कि संस्था लगातार जरूरतमंद मरीजों की सहायता के लिए कार्य कर रही है.

50 यूनिट रक्त संग्रह का रखा गया लक्ष्य

राहुल पांडेय ने बताया कि विश्व रक्तदान दिवस पर आयोजित होने वाले रक्तदान महासमागम के तहत 50 यूनिट रक्त संग्रह का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. साथ ही युवाओं को स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूक करने के लिए विशेष अभियान भी चलाया जा रहा है.

जरूरतमंदों को हर हाल में मिलता है सहयोग

उन्होंने कहा कि तपस्या फाउंडेशन में रक्त की आवश्यकता लेकर आने वाले किसी भी जरूरतमंद मरीज को निराश नहीं लौटाया जाता है. यदि संबंधित रक्त समूह ब्लड बैंक में उपलब्ध नहीं रहता है तो संस्था के स्वयंसेवकों के माध्यम से स्वैच्छिक रक्तदान कराकर मरीजों को रक्त उपलब्ध कराया जाता है.

प्रसिद्ध चिकित्सक करेंगे कार्यक्रम का उद्घाटन

रक्तदान महासमागम का उद्घाटन राज्य के प्रसिद्ध न्यूरो फिजिशियन एवं तपस्या ग्रुप ऑफ मेडिकल सर्विसेज के चिकित्सा निदेशक डॉ. भगवते कुमार प्रिय द्वारा किया जाएगा. वहीं मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. हैदर अली उपस्थित रहेंगे.

कई समाजसेवी रहे मौजूद

बैठक में आलोक देव, युवा समाजसेवी विवेक सिंह बेलवा, उमेश यादव, शाहिल गुप्ता, दानिश आजाद, गयासुद्दीन आलम, रोहित कुमार एवं सोनू हनुमान सहित कई लोग उपस्थित थे. सभी ने विश्व रक्तदान दिवस पर अधिक से अधिक लोगों से रक्तदान कर मानवता की सेवा में योगदान देने की अपील की.

Also Read : शिवराजपुर हत्याकांड: नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस सक्रिय

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vivek Ranjan

विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 8 वर्षों से टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने Aryabhatta Knowledge University, Patna से BJMC की पढ़ाई की है.

उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत Network 10 टीवी चैनल से की. इसके बाद News India, News18 Digital सहित कई राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में फील्ड रिपोर्टिंग और कंटेंट राइटिंग का अनुभव प्राप्त किया.

वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में Content Writer के रूप में कार्यरत हैं. यहां बिहार की राजनीति, चुनाव, शिक्षा, कृषि, रोजगार, सरकारी योजनाओं, सामाजिक सरोकारों और विभिन्न जिलों की महत्वपूर्ण खबरों पर तथ्यपरक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >